{"_id":"5878caed4f1c1b7c58baa23c","slug":"hp-administrative-tribunal-cancelled-bilaspur-school-principal-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबर ठाकुर की सिफारिश पर हुआ स्कूल प्रिंसिपल का तबादला रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबर ठाकुर की सिफारिश पर हुआ स्कूल प्रिंसिपल का तबादला रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने बिलासपुर सदर के विधायक बंबर ठाकुर की सिफारिश पर किए गए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की प्रिंसिपल के तबादला आदेश को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य डीके शर्मा और प्रशासनिक सदस्य हरिंद्र हीरा की खंडपीठ ने प्रार्थी महिमा लखनपाल द्वारा दायर आवेदन को स्वीकार करते हुए तबादला आदेशों को रद्द किया। दिए गए तथ्यों के अनुसार प्रार्थी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विधायक ने सत्तासीन होने के बाद प्रार्थी का तबादला करने के लिए बार-बार सिफारिश की। राजनीतिक द्वेष के चलते प्रार्थी का पांच बार तबादला किया जा चुका है। प्रार्थी ने याचिका के साथ विधायक द्वारा की गई सिफारिश को रिकॉर्ड पर लगाया था।
विज्ञापन
इस रिकार्ड के माध्यम से बताया गया कि तबादले के लिए जो प्रपोजल विभाग ने बनाई, वह विधायक के कहने पर बनाई थी। ट्रिब्यूनल ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पाया कि प्रार्थी का तबादला विधायक की सिफारिश के आधार पर किया गया है, जो गैर कानूनी है।