फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP 99-999 numbers did not appear at number two

Shimla News: एचपी 99-999 नंबर के लिए दूसरे नंबर पर बोली देने वाला नहीं आया सामने

Thu, 23 Feb 2023 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 08:52 PM IST
सार

अब तीसरे स्थान पर बोली देने वाले धर्मवीर को एक करोड़ पांच सौ पचास रुपये जमा करवाने के लिए तीन दिन का समय मिला है। पहली बोली देसराज की एक करोड़ बारह लाख की फर्जी निकली। दूसरे स्थान पर बोली देने वाला संजय कुमार भी सामने नहीं आया। 

विज्ञापन
HP 99-999 numbers did not appear at number two
एचपी 99-9999 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपी 99-9999 वाहन पंजीकरण नंबर के लिए ऑनलाइन करोड़ों की बोली लगाने वाले राशि जमा करवाने नहीं पहुंच रहे। अब तीसरे स्थान पर बोली देने वाले धर्मवीर को एक करोड़ पांच सौ पचास रुपये जमा करवाने के लिए तीन दिन का समय मिला है। पहली बोली देसराज की एक करोड़ बारह लाख की फर्जी निकली। दूसरे स्थान पर बोली देने वाला संजय कुमार भी सामने नहीं आया। अब तीसरे स्थान पर बोली देने वाले ने तीन दिन में बोली की राशि जमा नहीं करवाई तो अगला फैसला लिया जाएगा। कोटखाई वाहन पंजीकरण के लिए नंबरों की बोली 17 फरवरी तक रखी गई थी। इस पर चर्चा उस समय शुरू हुई जब कांगड़ा जिले के देसराज ने ऑनलाइन एचपी 99-9999 की बोली एक करोड़ बारह लाख पांच हजार रुपये लगाई।

विज्ञापन


तीन दिन तक उसका इंतजार हुआ। बोली देने वाला सामने नहीं आया। उसके बाद दूसरे स्थान पर बोली देने वाले संजय कुमार को तीन दिन का समय दिया है। वह भी सामने नहीं आया। अब तीसरे स्थान पर बोली देने वाले धर्मवीर को तीन दिन में राशि जमा करवाने के लिए समय दिया गया है। कोटखाई में इस नंबर के लिए 26 लोगों ने बोली लगाई है। हालांकि, सरकार इसके लिए नियम बनाने सहित कई प्रकार के दावे कर चुकी है पर सरकार की ओर से वाहन पंजीकरण शाखा में कोई नए निर्देश नहीं दिए गए। एसडीएम कोटखाई चेतना खडवाल ने बताया कि अभी ऑनलाइन बोली देने वाले जब राशि जमा करेंगे, उसके बाद ही बोली को सही माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed