फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   How will the next 50 years of himachal, suggestions will be taken from people: Jairam

अगले 50 साल कैसे हों, लोगों से लेंगे सुझाव: जयराम

Mon, 25 Jan 2021 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
How will the next 50 years of himachal, suggestions will be taken from people: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले 50 साल कैसे हों, इसके लिए लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने राज्य को विजन दिया है। एम्स, मेडिकल कॉलेज और अन्य योजनाओं के लिए उन्होंने मंच से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की तारीफों के पुल बांधे। हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व मिला। हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने प्लानिंग की बैठक में विकास के लिए तीन शब्दों में बात कही थी - सड़क, सड़क, सड़क। डॉ. परमार ने हिमाचल को एक विजन और एक दिशा दी।

विज्ञापन


डॉ. परमार के बाद हिमाचल में जिन नेताओं ने इस प्रदेश को आगे बढ़ाया, वह उन्हें नमन करते हैं। शांता ने हिमाचल को पेयजल से जोड़ा। अंत्योदय योजना वह लेकर आए। वीरभद्र सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया। उनका भी हिमाचल के विकास में योगदान रहा। प्रेम कुमार धूमल का हिमाचल के लिए बहुत योगदान रहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को नहीं भूला जा सकता है। वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लेकर आए। अब लगभग 50 पंचायतें ही ऐसी हैं, जहां सड़क पहुंचना शेष है। जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेता की भूमिका में हैं। उनका हिमाचल को योगदान अविस्मरणीय है। 
विज्ञापन


बहुत तेजी से होगा कोविड पर नियंत्रण, अब 400 एक्टिव मामले 
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड के चलते कार्यक्रम नहीं हो पा रहे थे। यह बहुत बड़ा संकट रहा है। उन्होंने कहा कि अब बहुत तेजी से कोविड पर नियंत्रण होगा। 400 ही एक्टिव केस रह गए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत देश के लिए नड्डा की देन है। एम्स नड्डा की देन है। तीन मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रोजेक्ट भी नड्डा की देन हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की नई पीढ़ी के बीच राज्य के इतिहास को सही तरीके से रखा जाएगा। हिमाचल तब और अब पर विभिन्न 51 कार्यक्रम साल भर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed