{"_id":"62e9d463e773d603515631b3f0df3a98","slug":"how-to-make-achari-arbi-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे बनाएं आचारी अरबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे बनाएं आचारी अरबी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 05 May 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचार वाले मसाले के साथ में बनी अचारी अरबी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे परांठे के साथ भी खाया जा सकता है। आप भी अपने घर में आचारी अरबी बना सकते हैं।
विज्ञापन
आवश्यक सामग्रीः
अरबी - 250 ग्राम उबली हुई
सरसों का तेल - 2-3 चम्मच
हरा धनियां - 2-3 चम्मच बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - 3-4 लंबाई में कटी हुई
अदरक - आधा इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर - आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
नमक - स्वादानुसार
कलोंजी - 1/4 छोटी चम्मच
मेथी दाने - 1/4 छोटी चम्मच
राई - 1/4 छोटी चम्मच
अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
हींग - 2 पिंच
विधिः
छीली हुई अरबी को लम्बाई में 2 भांगों में काट कर तैयार कर लें। इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें और फिर इसमें जीरा, अजवायन, राई, मेथी के दाने, कलोंजी और हींग डालें।
विज्ञापन
मसाला भुनने के बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक डालें। मसाले को थोड़ा सा भूनिये और फिर हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर मिक्स करते हुए डालें।
अब इसमें अरबी डालें और नमक, लाल मिर्च डालिए। अरबी को चलाते हुए पकाएं। इसके बाद हरा धनियां और गरम मसाला डालकर अरबी को 2-3 मिनट तक पकाएं।
अचारी अरबी बनकर तैयार हैं। अचारी अरबी को आप किसी प्याले में निकाल लें और इसे परांठे या पूरी के साथ परोस सकते हैं।