फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Houseboats and shikaras will run on solar energy in Pong Dam

Kangra News: पौंग बांध में सौर ऊर्जा से चलेंगे हाउस बोट और शिकारे

Thu, 13 Apr 2023 11:53 AM IST
Krishan Singh विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 11:53 AM IST
सार

 जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के मद्देनजर जिला में पर्यटन सहित साहसिक गतिविधियों पर बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पौंग बांध में शिकारे सहित हाउस बोट चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है।

विज्ञापन
Houseboats and shikaras will run on solar energy in Pong Dam
पौंग बांध में चलेगा शिकारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 पौंग बांध में शिकारे चलाने के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव अभ्यारण्य बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। अब केंद्र से मजूरी मिलने के बाद पौंग बांध में शिकारे चलाने की स्थिति साफ हो सकेगी।   जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के मद्देनजर जिला में पर्यटन सहित साहसिक गतिविधियों पर बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पौंग बांध में शिकारे सहित हाउस बोट चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है। ऐसे में वन्य प्राणी विभाग की ओर से पौंग बांध में शिकारे चलाने के लिए राष्ट्रीय वन्यप्राणी अभ्यारण्य बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही इस परियोजना पर अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय वन्यप्राणी विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में पौंग बांध के पानी को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए डीजल और पेट्रोल रहित शिकारे और हाउस बोट चलाने को प्राथमिकता दी गई है।  वन्य प्राणी विभाग के अनुसार पौंग बांध में सौर ऊर्जा से हाउस बोट और शिकारे चलाने को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पौंग बांध प्रदूषण मुक्त रहेगा। 

विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से पौंग बांध में शिकारे चलाने के मद्देनजर वन्यप्राणी अभ्यारण्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय वन्यप्राणी अभ्यारण्य बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। इसको मंजूरी मिलने के बाद ही पौंग बांध में शिकारे चलाने की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। - विनय धीमान, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग जिला कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed