{"_id":"6235752dd8f8976a0b4511ea","slug":"house-gutted-in-fire-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के राउगी में मकान जलकर राख, एक गाय जिंदा जली, छह लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के राउगी में मकान जलकर राख, एक गाय जिंदा जली, छह लाख का नुकसान
Sat, 19 Mar 2022 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:38 PM IST
सार
टिकम राम निवासी राउगी का मकान जलने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के सहायक अधिकारी सरनपत बिष्ट ने कहा कि विभाग ने 15 लाख की संपत्ति बचाई है।
विज्ञापन
आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के राउगी गांव में एक मकान आग लगने से जल गया। गांव में शुक्रवार देर शाम काष्ठकुणी शैली के दो मंजिला मकान में लगी। एक गाय भी जिंदा जल गई है। दो अन्य गाय झुलस गई हैं। हालांकि आग पर काबू पाने का ग्रामीणों ने पूरा प्रयास किया पर उन्हें सफलता नहीं मिली। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम लगी इस आग में लकड़ी का ढाई मंजिला मकान जला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी और आग पर काबू पाने में लग गए। थोड़ी देर बाद अग्निशमन गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन मकान सड़क से ऊपरी तरफ होने से आग बुझाने में अग्निशमन विभाग के कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मकान की निचली मंजिल में रखी तीन गाय में से एक जिंदा जल गई और दो झुलस गई। टिकम राम निवासी राउगी का मकान जलने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग कुल्लू के सहायक अधिकारी सरनपत बिष्ट ने कहा कि विभाग ने 15 लाख की संपत्ति बचाई है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र भवन के अलावा प्लम का बगीचा, घास तथा दो गाय शामिल हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता पुलिस लगा रही है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से प्रभावित परिजनों को प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन