फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   House gutted in fire in chaupal shimla

दो मंजिला मकान जलकर राख, जीवन भर की कमाई भी मिट्टी

Wed, 18 Apr 2018 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौपाल
अमर उजाला ब्यूरो, चौपाल Updated Wed, 18 Apr 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
House gutted in fire in chaupal shimla
pic

हिमाचल प्रदेश जिला शिमला के चौपल की ग्राम पंचायत बमटा के रुपाड़ी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घर के आठ कमरों सहित उसमें रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड से करीब 30 लाख के नुकसान का अनुमान है। हालांकि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से प्रभावितों को दस-दस हजार रुपये कर राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पांच बजे घर में आग लगी। उस समय दोनों परिवार के सभी सदस्य सोये थे। अचानक धुआं कमरे में आने पर किसी की नींद खुली और अन्य लोगों को भी जगाया। लकड़ी का घर पलभर में आग से जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


प्रभावित परिवार ने निचली मंजिल की गौशाला में बांधे मवेशियों को मुश्किल से बचाया। इसके अलावा उनके पास कुछ नहीं रहा। अग्निकांड से मंगत राम पुत्र सनिया राम, रमेश कुमार पुत्र मंगत राम निवासी रुपाड़ी के मकान जल गए। ग्रामीणों ने पुलिस थाना चौपाल से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन फोन खराब होने के कारण समय पर पुलिस से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क संकरी होने के कारण दमकल वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच सका। गांव के लोग भी आग को काबू नहीं कर सके। एसडीएम मुकेश रिप्सवाल ने कहा कि कानूनगो ओम प्रकाश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार बतौर फौरी राहत प्रदान की है। तहसीलदार चौपाल को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।  उन्होंने कहा अभी तक आग से करीब 30 लाख के नुकसान का अनुमान है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जीवन भर की कमाई मिट्टी में मिल गई

House gutted in fire in chaupal shimla

ग्राम पंचायत बमटा के रुपाड़ी गांव में आग ने दो परिवारों की जीवन भर की कमाई मिट्टी में मिला दी। आंखों के सामने कुछ ही समय में आठ कमरे और सारा सामान जल गया। अपने आशियाने को आग में जलता देख प्रभावितों की आंखें नम हो गई। गनीमत रही कि आग लगने का पता समय पर लग सका। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

मंगत राम व रमेश का कहना है कि मकान के कमरे में धुआं फैला था। धुएं से घुटन होने लगी तो बाहर देखने पर पता चला कि घर में आग लग चुकी है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को जगाया और बाहर निकाला। आनन फानन में गोशाला में बांधे मवेशियों को बाहर निकाला। जब तक पशुओं को बचाया तब तक पूरा घर आग की चपेट में आ गया था।

स्थानीय ग्रामीणों ने पानी की पाइपों से आग बुझाने की कोशिश की, जो सफल नहीं हुई। प्रभावितों को अब दूसरे लोगों के घरों में आश्रय लेना पड़ रहा है। दोनों परिवार के लोग अपने जूते तक नहीं बचा सके।

आग लगने का पता चलने पर सभी लोग नंगे पांव मवेशियों को बचाने के लिए बाहर दौड़ पड़े। प्रभावितों को समझ नहीं आ रहा कि प्रशासन की ओर से दी गई दस हजार की राहत राशि से क्या खरीदें और क्या नहीं। गांव के लोगों ने प्रभावित परिवारों को राशन, तिरपाल, कपडे़, बर्तन, बिस्तर व अन्य राहत सामग्री प्रदान करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed