फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   house gutted in fire in banjar in kullu himachal pradesh

Kullu Fire: काष्ठकुणी शैली का ढाई मंजिला मकान राख, नकदी व सोने-चांदी के आभूषण भी जले

Sun, 11 Sep 2022 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Sep 2022 06:49 PM IST
सार

परिजनों ने खाना बनाने के लिए तंदूर जला रखा था। इसके उपरांत वे सेब का तुड़ान करने के लिए बगीचे में चले गए, लेकिन तंदूर की आग के चलते मकान में आग भड़क गई।

विज्ञापन
house gutted in fire in banjar in kullu himachal pradesh
संदूक में रखी नकदी जली। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत मशियार में काष्ठकुणी शैली के एक मकान में आग लग गई। आग की भयंकर लपटों में ढाई मंजिला मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में पांच लाख की नकदी सहित 15 लाख के नुकसान का अनुमान है। सरूट गांव में रविवार की सुबह 08:00 बजे काष्ठकुणी के मकान में तंदूर के कारण आग भड़क गई।

विज्ञापन


परिजनों ने खाना बनाने के लिए तंदूर जला रखा था। इसके उपरांत वे सेब का तुड़ान करने के लिए बगीचे में चले गए, लेकिन तंदूर की आग के चलते मकान में आग भड़क गई। आग को भड़काने में गैस सिलिंडर ने घी का काम कर दिया। सिलिंडर फटने से देखते ही देखते पूरे मकान को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मकान से धुआं और आग की लपटें उठता देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। उनकी घंटों की कोशिश नाकाफी साबित हुई। यह जरूर है कि घर में उपस्थित बुजुर्ग महिला और बच्चों को आग की चपेट में आने से बचाया गया है, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्राम पंचायत मशियार के उपप्रधान वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि गांव सरूट सड़क से दूर है। सड़क होती तो मकान को बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में जयपाल पुत्र बुद्धि सिंह गांव सरूट, तहसील बंजार का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया।

परिवार को 10,000 रुपये की फौरी राहत
मशियार के सरूट में अग्निकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया गया है। अग्निकांड में पांच लाख की नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों समेत 15 लाख का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार को 10,000 की फौरी राहत दी गई है। - पृथी चंद, नायब तहसीलदार बंजार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed