Chamba News: जुलाहकड़ी में मकान जलकर राख, सामान भी जला
जुलाहकड़ी मोहल्ले में एक मकान सामान सहित जल गया। अग्निकांड में प्रभावित ललजीत नारंग का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि मकान में आग लगने के समय कोई मौजूद नहीं था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा में जुलाहकड़ी वार्ड में तीन मंजिला टीनपोश मकान में आग लगने से 15 लाख की संपत्ति स्वाह होने का अनुमान है। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने समय पर आग बुझाकर 50 लाख की संपत्ति को राख होने से बचा लिया। साथ ही मोहल्ले के अन्य घरों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया अन्यथा नुकसान का आंकड़ा काफी बढ़ सकता था। घर में आग बुधवार को पौने दो बजे के करीब लगी। अचानक मकान में आग की लपटों को उठता देख घरवालों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग की लपटें देखकर मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दमकल विभाग की टीम ने मकान में लगी आग को बुझाना शुरू कर किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को शांत किया जा सका। मकान के मालिक ललजीत सिंह ने बताया कि उनके घर में एक लाख नकदी, साढ़े तीन लाख के गहने सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रानिक का सामान था जो आग की चपेट में आने से राख हो गया। दमकल विभाग ने अपनी रिपोर्ट में 15 लाख के नुकसान का आकलन किया है। आग की सूचना मिलते ही सदर विधायक नीरज नैयर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
बचाव कार्य में जुटी दमकल विभाग की टीमें लीडिंग फायरमैन चैन लाल, दौलत राम, फायरमैन अनिल कुमार, गृह रक्षक सनी ठाकुर, चालक ईश्वर चंद, कमल सिंह और प्रीतम सिंह मौजूद रहे। कार्यकारी जिला फायर अधिकारी चैन लाल ने बताया कि तीन मंजिला टीनपोश मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। नगर परिषद के चौंतड़ा मोहल्ला में मंगलवार रात 8:00 बजे रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग भड़क गई। इससे दुकानदार को 15,000 के नुकसान का अनुमान है। समय रहते दमकल विभाग की टीम आग बुुुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। टीम ने समय पर आग बुझाकर दस लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया। दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।