फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hottest day in shimla

शिमला में सर्दी के सीजन का सबसे गर्म दिन रहा वीरवार

Thu, 04 Feb 2016 10:42 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
hottest day in shimla

राजधानी शिमला में सर्दी के सीजन का सबसे गर्म दिन वीरवार को रिकॉर्ड किया गया। शिमला का पारा एक दिन में तीन डिग्री सेल्सियस चढ़कर 18.4 तक पहुंच गया है। बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक चढ़ा है।

विज्ञापन


वीरवार को सुंदरनगर में 23.2, भुंतर में 23.5, कल्पा में 11, धर्मशाला में 15.8, ऊना में 24.2, नाहन में 20.5, सोलन में 22.4, कांगड़ा में 22.3 और मनाली में 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान शिमला में 6.5, कल्पा में -1.2, केलांग में -7.8, मनाली में -1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

6 फरवरी से बिगड़ सकता है मौसम

hottest day in shimla

6 फरवरी से मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में मौसम के बिगड़ने का पूर्वानुमान जताया है। आने वाले शनिवार को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

सात फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दिन मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर में भी बारिश हो सकती है। 8 फरवरी को सिर्फ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ही मौसम बिगड़ेगा जबकि नौ और दस फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक छह से दस फरवरी तक अधिक बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed