शिमला, मनाली जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन से नौ अक्तूबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू-मनाली के होटल पैक हो गए हैं। निगम के होटलों 40 फीसदी तो निजी होटलों की आक्यूपेंसी 60 फीसदी तक चल रही है। एक अक्तूबर से कुल्लू-मनाली के होटल पूरी तरह पैक हैं।
निगम के सभी होटलों की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। निजी होटल भी 10 अक्तूबर तक पैक हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए देश-विदेश के सैलानी घाटी का रुख कर रहे हैं।
महाराष्ट्र और हरियाणा में विस चुनावों के बावजूद सोलंगनाला, रोहतांग दर्रा आदि पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भारी भीड़ है। कुल्लू-मनाली के बड़े होटलों के अलावा पर्यटन विकास निगम के करीब एक दर्जन होटलों में एक से 10 अक्तूबर तक 100 फीसदी बुकिंग है।
छोटे होटल भी फुल
छोटे स्तर के होटल भी 80 प्रतिशत तक पैक हैं। होटल शोभला इंटरनेशनल कुल्लू के मैनेजर विक्की ठाकुर का कहना है कि दशहरा के चलते उनके होटल में 60 प्रतिशत तक आक्यूपेंसी चल रही हैं। सभी कमरे बुक हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि निगम के होटल पैक हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि दशहरा सीजन पर होटल होटलों में अच्छा काम चल रहा है। 60 फीसदी आक्यूपेंसी चल रही है।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप ठाकुर ने कहा कि बीते दशहरा के मुकाबले इस बार 25 फीसदी तक अधिक कारोबार चल रहा है।
शिमला में भी होटल पैक
वहीं, शिमला होटल भी पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं। त्योहारी सीजन शुरू होने और पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही होटल भी पैक हो गए हैं। अक्तूबर में छुट्टियां होने के कारण पर्यटकों ने पहले ही बुकिंग कर ली है। उधर, उत्तर रेलवे की कालका-शिमला चलने वाली टॉय ट्रेन की भी बुकिंग फुल चल रही है।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें भी शुरू कर दी गई हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा के कारण पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं।
इस कारण अन्य वर्षों के मुकाबले अधिक पर्यटक हिमाचल आ रहे हैं। प्रदेश भर में 3500 के करीब सरकारी और प्राइवेट होटल हैं। हिमाचल प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम कुकरेजा ने बताया कि एक दो दिन पर होटल पूरी तरह से पैक हो जाएंगे।