फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hotel pack in Dharamshala, silence in McLeodganj and Bhagsunag

धर्मशाला में होटल पैक, छूट देने के बाद भी मैक्लोडगंज और भागसूनाग में सन्नाटा

Sat, 14 Sep 2019 10:08 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Sep 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Hotel pack in Dharamshala, silence in McLeodganj and Bhagsunag
धर्मशाला स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के लिए धर्मशाला के होटल पैक हो गए हैं। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, नड्डी और धर्मकोट सहित अप्पर धर्मशाला के होटलों में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन


इन होटलों में 10 से 15 प्रतिशत तक ही ऑक्यूपेंसी रह गई है। जिला मुख्यालय के साथ लगते होटल पूरी तरह से पैक हो चुके हैं। पर्यटन निगम के होटल भी पूरी तरह से पैक हैं। निगम के होटलों में 95 के करीब आक्यूपेंसी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी ने बताया कि मैक्लोडगंज, भागसूनाग, नड्डी और धर्मकोट स्थित होटल पूरी तरह से खाली हैं। इन होटलों में 10 से 15 प्रतिशत तक ही ऑक्यूपेंसी बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल व्यवसायियों ने क्रिकेट प्रेमियों को अपने होटलों में खींचने के लिए 50 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान किया है, बावजूद इसके उनके होटल पूरी तरह से खाली हैं। पर्यटन निगम कांगड़ा के एजीएम अश्वनी सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मैच के चलते निगम के होटल पूरी तरह से पैक हैं।


होटल कुनाल और धौलाधार को एचपीसीए ने बुक करवाया है, जबकि अन्य होटलों में भी मैच के चलते ऑक्यूपेंसी 95 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि निगम के होटलों में तीन दिन के लिए बुकिंग दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed