फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hotel owner cheated of Rs 75 lakh, police started investigation

शिमला: होटल मालिक से 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 21 Apr 2022 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 11:05 PM IST
सार

होटल कारोबारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। होटल मालिक को आरोपी 75 लाख रुपये का चूना लगा गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Hotel owner cheated of Rs 75 lakh, police started investigation
शिमला में धोखाधड़ी का मामला। - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक होटल कारोबारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। होटल मालिक को आरोपी 75 लाख रुपये का चूना लगा गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामला राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र में पेश आया है। शहर के खलीनी निवासी देवराज वर्मा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह आईएसबीटी के पास एक निजी होटल चलाते हैं। इसमें मोनिका नामक महिला पार्टनर हैं। मोनिका ने होटल को लेकर जनरल पावर ऑफ  अटार्नी अपने पति जीवन सिंह वर्मा को प्रदान की है। इस बीच दोनों ने साथ में होटल का कामकाज शुरू किया। इस बीच 15 अक्तूबर 2020 को उन्होंने दिल्ली के राम बाबू को होटल पांच साल की लीज पर दे दिया। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक होटल का महाप्रबंधक है।

विज्ञापन


इसके बाद राम बाबू समझौते के मुताबिक हर महीने उन्हें पैसों का भुगतान करता रहा। लेकिन 18 जनवरी 2022 को आरोपी राम बाबू ने होटल चलाने से मना कर दिया और अपने सीईओ तथा मैनेजर को शिमला भेजकर होटल की प्रॉपर्टी को उसे सौंप दी। इसके बाकायदा शपथ पत्र तैयार किए गए। होटल छोड़ते समय आरोपी ने बकाया राशि 75 लाख रुपये जल्द देने की बात की थी, लेकिन यह पैसा अभी तक  नहीं लौटाया। इस बीच शिकायतकर्ता ने आरोपी के दिए पांच-पांच लाख रुपये के तीन चेक को बैंक में कैश के लिए लगाया लेकिन बैंक प्रबंधन चेक फर्र्जी बताए। इसके बाद पूर्व में दिए गए 15-15 लाख रुपये के तीन चेक भी जब बैंक में लगाए तो वह भी कैश नहीं हुए। इससे उन्हें शक हुआ और फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है। बालूगंज थाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed