{"_id":"572610be4f1c1b58035cd00e","slug":"hot-weather-in-himachal-temprature-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बेहाल करने लगी गरमी, 41.6 डिग्री तक पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बेहाल करने लगी गरमी, 41.6 डिग्री तक पहुंचा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में गरमी बढ़ गई है। शिमला समेत पूरे प्रदेश में पारा चढ़ गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में गरमी बढ़ गई है। शिमला समेत पूरे प्रदेश में पारा चढ़ गया है। रविवार को ऊना में जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं अन्य क्षेत्रों में भी इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक शनिवार को शिमला का अधिकतम तापमान जहां 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुंदरनगर में 38.1, भुंतर में 34.2, कल्पा में 24.8, धर्मशाला में 31.4, ऊना में 31.4, ऊना में 41.6, नाहन में 36.2, सोलन में 33.5 और कांगड़ा में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एक दिन पहले सुंदरनगर में ये तापमान 36.4, भुंतर में 32.8, कल्पा में 22.8, धर्मशाला में 30.2, ऊना में 40.4 नाहन में 33.7 रहा। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक दो मई को प्रदेश के निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके विपरीत उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों में वर्षा और हिमपात होने के आसार हैं। तीन से सात मई तक प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन