फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hostels can be vacated during winter holidays

Shimla News: सर्दियों की छुट्टियों में खाली करवाए जा सकते हैं छात्रावास

Fri, 06 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hostels can be vacated during winter holidays
हिमाचल विवि करवाएगा छात्रावासों की मरम्मत, 16 करोड़ रुपये से करवाए जाने हैं कार्य और रंग-रोगन
विज्ञापन

एक जनवरी से 18 फरवरी तक रहेंगी छुट्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एक जनवरी से शुरू हो रही सर्दियों की छुट्टियों में छात्रावासों को मरम्मत कार्यों के चलते खाली करवाया जा सकता है।

विवि प्रशासन ने पीएम उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत मिलने वाले अनुदान से छात्रावासों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए सीपीडब्ल्यूडी और अन्य सक्षम एजेंसी के साथ एमओयू की तैयारी चल रही है। सिंगल निर्माण एजेंसी ही सर्दियों में एक जनवरी से 18 फरवरी तक होने वाली छुट्टियों में छात्रावासों की मरम्मत करेगी। ऐसे में सर्दियों में छात्रावासों को खाली करवाया जा सकता है। वहीं इसकी भनक लगते ही छात्र संगठन छात्रावासों को खुला रखने की मांग भी करने लगे हैं। छात्रावासों में कितने बंद किए जाने हैं, कितने खुले रहेंगे, किन छात्रों को छात्रावासों में ठहरने की अनुमति दी जाएगी या नहीं, इस पर विवि की वार्डन कमेटी जल्द बैठक बुलाएगी।
विज्ञापन


वार्डन कमेटी के निर्णय के अनुसार चीफ वार्डन विवि प्रशासन से छात्रावासों को बंद रखने और खुले रखने को लेकर अनुमति मांगेगा। विवि के तीन से चार छात्रावास ऐसे हैं जिनकी छत बदली जानी है। कुछ ऐसे है जिसमें सीवरेज लाइन को बदला जाना है और बाथरूम में टाइलें लगनी हैं। इसके साथ ही रंग रोगन का कार्य किया जाएगा। विवि के चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने कहा कि सर्दियों की छुटि्टयों में सभी छात्रावास बंद होंगे या कुछ खुले रहेंगे इस पर वार्डन कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। कहा कि छात्रों की मांगों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भवनों की मरम्मत का है प्रस्ताव : प्रो. धीमान
विवि के डीन प्लानिंग प्रो. जोगिंद्र धीमान ने माना कि सर्दियों की छुटि्टयों में छात्रावास खाली होते हैं, तो इस दौरान छात्रावासों का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। बताया कि पीएम उषा के तहत मिलने वाले बजट में से करीब 16 करोड़ रुपये छात्रावासों के भवनों की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च होंगे। इसके लिए पीएम उषा के निर्देशानुसार सिंगल एजेंसी को काम दिया जाएगा। वहीं 20 जनवरी को नेट की परीक्षा होनी है। इसलिए छात्र सर्दियों में छात्रावासों में ठहरने की अनुमति दिए जाने और छात्रावासों को खुला रखने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article