फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hospital staff made sanitizer machine, cost 25 thousand

अस्पताल स्टाफ ने बना डाली सैनिटाइजर मशीन, 25 हजार लागत

Fri, 15 May 2020 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Hospital staff made sanitizer machine, cost 25 thousand
सैनिटाइजर मशीन - फोटो : अमर उजाला

आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है। इस चर्चित कहावत को घुमारवीं के रेनबो अस्पताल स्टाफ ने सच कर दिया दिखाया है। कोरोना महामारी के इस दौर में अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बारह घंटे में सैनिटाइजर मशीन तैयार कर दी है। देसी तकनीक से इस मशीन को बनाने में 25 हजार रुपये खर्च हुए हैं। मशीन अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को सैनिटाइज करेगी। अस्पताल के प्रबंध निदेशक प्रतीश शर्मा ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी से हर कोई डर के साए में जी रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन, सैनिटाइजर मशीन न होने से कुछ कमी खल रही थी। इसे लेकर अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों से विचार-विर्मश किया। गहन मंथन के बाद अस्पताल स्तर पर ही सैनिटाइजर मशीन तैयार करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के युवा चिकित्सकों व कर्मचारियों ने मिलकर रेलवे मंत्रालय की सैनिटाइजर मशीनों की तर्ज पर कार्ययोजना तैयार की और खुद ही 12 घंटों में मशीन तैयार कर दी।
विज्ञापन


बीस फुट दूरी से ऑपरेट होगी मशीन
- कम लागत में बनी यह मशीन बीस फुट दूरी से ही ऑपरेट हो सकेगी। दूर कुर्सी पर बैठा कर्मी इसे मरीज व उसके तीमारदार के अस्पताल में प्रवेश करते समय चला सकता है। मशीन को बनाने में लोहे के एंगल, पंप, ड्रम तथा प्लास्टिक सीटों का प्रयोग किया गया है। इस मशीन को बनाने में प्रतीश शर्मा, विपिन कुमार, चंचल कुमार, अरुण कुमार व हैप्पी आदि ने सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed