फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hoshyar singh chambyal government fund misuse case dehra himachal

हिमाचल: कंपनी कर्मचारियों के खाते में डाला विधायक निधि का पैसा, पूर्व एमएलए पर एफआईआर

Mon, 20 Jul 2026 02:32 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला / धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला / धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपनी ही कंपनी के कर्मचारियों के खातों में ऐच्छिक निधि का पैसा डाला। फिर सहायता के नाम पर कर्मचारियों को दिया गया यह पैसा बाद में वापस ले लिया। पूर्व विधायक की कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर मामला पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
hoshyar singh chambyal government fund misuse case dehra himachal
देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह चंब्याल के खिलाफ सरकारी धन के कथित दुरुपयोग मामले में जांच शुरू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में धर्मशाला थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपनी ही कंपनी के कर्मचारियों के खातों में ऐच्छिक निधि का पैसा डाला। फिर सहायता के नाम पर कर्मचारियों को दिया गया यह पैसा बाद में वापस ले लिया। पूर्व विधायक की कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर मामला पंजीकृत किया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विधायक ऐच्छिक निधि के तहत वर्ष 2023 और 2024 में उनके नाम पर आर्थिक सहायता स्वीकृत और जारी की गई, जबकि उन्होंने इसके लिए कोई आवेदन नहीं किया था।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में विजिलेंस ने संबंधित सरकारी रिकॉर्ड, बैंक दस्तावेज, लाभार्थियों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि जिन लोगों के नाम पर सहायता राशि स्वीकृत हुई, उन्हें उसका वास्तविक लाभ नहीं मिला। शिकायतकर्ताओं समेत कुछ लाभार्थियों ने ब्यूरो को दिए बयानों में दावा किया कि खाते में आई राशि निकालकर पूर्व विधायक के निर्देश पर उन्हें दे दी गई। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर प्रथम दृष्टया सरकारी धन के निर्धारित उद्देश्य के विपरीत उपयोग के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस ने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम या अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत अतिरिक्त धाराएं जोड़ने की आवश्यकता है या नहीं। उधर, इस मामले में पूर्व विधायक से संपर्क नहीं हो पाया। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक होशियार सिंह विदेश में हैं, जिस कारण मोबाइल नंबर पर भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, डीजीपी अशोक तिवारी ने इस मामले में किसी भी टिप्पणी से इन्कार किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले निर्दलीय लड़ा चुनाव, इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल
होशियार सिंह वर्तमान में भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय विधायक रहते अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद भाजपा का टिकट लेकर देहरा से उपचुनाव लड़ा। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव जीती थीं।

विज्ञापन

निधि के वितरण की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
पूर्व विधायक पर मामला दर्ज होने के बाद विधायक ऐच्छिक विकास निधि की वितरण प्रक्रिया पर भी सवालिया प्रश्न खड़े हो गए हैं। ऐसे में विजिलेंस ब्यूरो की जांच का दायरा बढ़ सकता है। जांच एजेंसी इस तरह के वितरण के अन्य मामलों को भी देख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed