फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Horticulture: Granny Smith apple brought greenery, sold at Rs 120 per kg

Horticulture: ग्रेनी स्मिथ सेब लाया हरियाली, 120 रुपये किलो बिका

Mon, 23 Sep 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Sep 2024 11:03 AM IST
सार

कश्मीर से सेब की आमद शुरू होने के बाद जहां इन दिनों सेब के दामों में गिरावट आ रही है वहीं ग्रेनी स्मिथ को बेहतर दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Horticulture: Granny Smith apple brought greenery, sold at Rs 120 per kg
ग्रेनी स्मिथ सेब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में हिमाचल के ग्रेनी स्मिथ सेब ने धूम मचा दी है। कश्मीर से सेब की आमद शुरू होने के बाद जहां इन दिनों सेब के दामों में गिरावट आ रही है वहीं ग्रेनी स्मिथ को बेहतर दाम मिल रहे हैं। गहरे हरे रंग के सेब को खरीदार हाथों हाथ ले रहे हैं। आजादपुर मंडी में ग्रेनी स्मिथ सेब 120 रुपये किलो बिक रहा है। कुल्लू जिले के जरी निवासी बागवान पंकज ठाकुर का सेब आजादपुर मंडी में 1200 रुपये बॉक्स के दाम पर बिका है। पंकज ने 10 किलो के 400 बॉक्स आजादपुर मंडी भेजे थे। पंकज ठाकुर ने बताया कि उनके बगीचे में ग्रेनी स्मिथ किस्म के 150 पौधे हैं। पिछले साल 10 किलो का बॉक्स 1000 से 1100 रुपये बिका था इस साल 1200 रुपये रेट मिला है। 

विज्ञापन


सेब की पॉलिनाइजर किस्म है ग्रेनी स्मिथ
ग्रेनी स्मिथ सेब की आस्ट्रेलिया मूल की पॉलिनाइजर किस्म है। सेब की अन्य किस्मों के मुकाबले इसमें शुगर की मात्रा कम होती है। इसमें फसल बहुत ज्यादा लगती है और इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक है। सामान्य तापमान में रखने पर भी यह सेब एक से दो महीने तक खराब नहीं होता। इसका पौधा अन्य किस्मों के मुकाबले तीन गुणा तेजी से बढ़ता है। इस किस्म में रस्टिंग और फंगस रोग का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन


बेहतरीन क्वालिटी के चलते कुल्लू के ग्रेनी स्मिथ को 120 रुपये किलो रेट मिला है। हाई प्रीमियम क्वालिटी के कारण इस सेब की दिल्ली एनसीआर के फाइव स्टार होटलों में डिमांड रहती है। साल दर साल इसकी मांग और आपूर्ति बढ़ रही है। - जयंती सोलंकी, एमडी, जयंत फ्रूट कंपनी, आजादपुर मंडी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed