{"_id":"5d7e5fe38ebc3e016d6309ed","slug":"horticulture-department-paid-salary-allowances-to-project-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट अफसरों को बागवानी विभाग ने कर दिया वेतन-भत्तों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट अफसरों को बागवानी विभाग ने कर दिया वेतन-भत्तों का भुगतान
Mon, 16 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानी विभाग में 38.26 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। विश्व बैंक के 1134 करोड़ के बागवानी विकास प्रोजेक्ट में सेवाएं दे रहे चार अधिकारियों के 38.26 लाख रुपये वेतन-भत्तों का भुगतान बागवानी विभाग ने कर दिया जिस पर जवाब तलब किया गया है। बागवानी विभाग के ऑडिट में वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
बागवानी विभाग के तीन एचडीओ और एक एचईओ की सेवाएं विश्व बैंक के तहत प्रदेश में चलाए जा रहे बागवानी विकास प्रोजेक्ट में ली जा रही हैं। यह प्रोजेक्ट सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकृत सोसायटी के माध्यम से चलाया जा रहा है। प्रोजेक्ट में करीब 100 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
इन सभी कर्मचारियों को प्रोजेक्ट के माध्यम से ही वेतन और भत्ता का भुगतान किया जाना चाहिए था। ऐसा न करके बागवानी विभाग ने इन चारों अधिकारियों को कुल 38.26 लाख का भुगतान वेतन और भत्तों के रूप में कर दिया। ऑडिट आपत्ति लगाते हुए महालेखाकार कार्यालय ने लिखा है कि बागवानी विभाग के उक्त अधिकारियों को गलत तरीके से वेतन और भत्ते दिए गए हैं। विभाग इस पर जवाब दे।
विज्ञापन