{"_id":"62c6d1908747d2271024494d","slug":"horticulture-department-himachal-lemon-mango-and-litchi-plants-will-get-costlier-by-five-to-10-rupees-directorate-has-released-the-rate-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"Horticulture Department: हिमाचल में पांच से 10 रुपये महंगे मिलेंगे नींबू, आम और लीची के पौधे, नई रेट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Horticulture Department: हिमाचल में पांच से 10 रुपये महंगे मिलेंगे नींबू, आम और लीची के पौधे, नई रेट लिस्ट जारी
Fri, 08 Jul 2022 11:25 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:25 AM IST
सार
नींबू, आम, संतरा, किन्नू, कटहल और लीची सहित अन्य फलदार पौधों के दाम बढ़े हैं। पौधों के दामों में वृद्धि होने के बावजूद किसान-बागवान इनकी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
महंगे मिलेंगे नींबू, आम और लीची के पौधे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किसान-बागवानों को इस बार ग्राफ्टिड बरसाती फलदार पौधे पांच से 10 रुपये महंगे मिलेंगे। लीची का पौधा सबसे अधिक 10 रुपये महंगा हुआ है। उद्यान विभाग निदेशालय ने बढ़ाई गई दरों की सूची जारी कर दी है। नींबू, आम, संतरा, किन्नू, कटहल और लीची सहित अन्य फलदार पौधों के दाम बढ़े हैं। पौधों के दामों में वृद्धि होने के बावजूद किसान-बागवान इनकी मांग कर रहे हैं। बरसाती पौधों की बात करें तो जिला सोलन में सबसे अधिक नींबू, आंवला और अमरूद के पौधे रोपित किए जाते हैं।
विज्ञापन
आम, लीची और चीकू के पौधे प्रदेश के गर्म क्षेत्रों में रोपे जाते हैं। पिछले तीन वर्षों में विभिन्न फलदार पौधों के दामों में 15 से 25 रुपये की वृद्धि हुई है। 15 जुलाई के बाद पौधों की रोपाई कार्य भी शुरू हो जाता है। जिला सोलन में इस बार उद्यान विभाग ने 17,000 फलदार पौधों की मांग निदेशालय को भेजी है। पहली खेप जल्द विभाग के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद इनका वितरण सभी खंडों में बागवानों-किसानों को किया जाएगा। उधर, उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉ. वीपी बैंस ने बताया कि इस बार बरसाती फलदार पौधों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। विभाग ने पौधों की मांग निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन
तीन वर्षों में इतने बढ़े ग्राफ्टिड पौधों के दाम
पौधा 2020 2021 2022
आम 40 50-55 60-65
कीनू 40 40-45 50
नींबू 35 40 45
अमरूद 35 45 50
लीची 45 50 60
करोंदा 25 30 35
बेल 25 30 35
चीकू 30 40 45
पीकेन 120 120 125