फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Horticulture: calcium nitrate Fertilizer from Norway bringing Greenery in Himachal's apple orchards

बागवानी: नॉर्वे से आई कैल्शियम नाइट्रेट खाद ला रही हिमाचल के सेब बगीचों में हरियाली

Sun, 27 Mar 2022 02:24 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 27 Mar 2022 02:24 PM IST
सार

इस बार सरकारी उपक्रम हिमफेड जिस कंपनी की खाद उपलब्ध करवा रहा है, उसका नॉर्वे से आयात किया गया है। इन दिनों कैल्शियम नाइट्रेट पिंक बड स्टेज पर इस्तेमाल हो रही और मटर के दाने के आकार के सेब तैयार होते ही बगीचों में यह खाद डलेगी। यह खाद सेब के बगीचों में नाइट्रोजन और कैल्शियम पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है।

विज्ञापन
Horticulture: calcium nitrate Fertilizer from Norway bringing Greenery in Himachal's apple orchards
खाद(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉर्वे से आई कैल्शियम नाइट्रेट हिमाचल प्रदेश के सेब बगीचों में हरियाली ला रही है। इस बार सरकारी उपक्रम हिमफेड जिस कंपनी की खाद उपलब्ध करवा रहा है, उसका नॉर्वे से आयात किया गया है। इन दिनों कैल्शियम नाइट्रेट पिंक बड स्टेज पर इस्तेमाल हो रही और मटर के दाने के आकार के सेब तैयार होते ही बगीचों में यह खाद डलेगी। यह खाद सेब के बगीचों में नाइट्रोजन और कैल्शियम पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह गुणवत्ता वाले सेब की पैदावार में सहायक है। 

विज्ञापन


प्रदेश के बागवान इन दिनों नॉर्वे से आई कैल्शियम नाइट्रेट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हिमफेड दो कंपनियों की खाद उपलब्ध करवा रहा है। इनमें एक कंपनी के बैग पर नॉर्वे से आयातित करने की सूचना है। यह सेब के पेड़ों के लिए अधिक गुणवत्तापूर्ण है। यही कारण है कि यह ज्यादा लोकप्रिय है। अभी तक सेब बागवानों को कैन खाद उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन इसे करीब डेढ़ दशक पहले प्रतिबंधित कर दिया था। अब नॉर्वे की कैल्शियम नाइट्रेट बागवानों की पसंद बनी है। प्रदेश के बागवानों को यूरिया सस्ती मिलती है, इसमें भी नाइट्रोजन बहुत अच्छी मात्रा में होती है, लेकिन बागवानों का भरोसा कैल्शियम नाइट्रेट पर ज्यादा है। 
विज्ञापन


सेब बागवानों को उपलब्ध कराई 850 मीट्रिक टन खाद
राज्य के सेब बागवानों के लिए 850 मीट्रिक टन कैल्शियम नाइट्रेट सरकार की एजेंसी हिमफेड ने उपलब्ध करवाई है। यह खाद सेब बागवानों को 1595 रुपये प्रति बैग 25 किलो के हिसाब से बेची जा रही है। बागवानों की जरूरत की खाद सेब उत्पादक क्षेत्रों में उपलब्ध है। नए स्टॉक की खाद 225 रुपये प्रति बैक महंगी हो गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कैन बंद हुई, विकल्प के रूप में दी जा रही है यह खाद 
प्रदेश में डेढ़ दशक पहले कैन खाद का उपयोग बंद हुआ तो इसके विकल्प के रूप में बागवानों खासकर सेब उत्पादकों को कैल्शियम नाइट्रेट उपलब्ध करवाई जा रही है। 


क्या कहते हैं हिमफेड के अध्यक्ष 
हिमफेड अध्यक्ष गणेश दत्त कहते हैं कि नॉर्वे से आई कैल्शियम नाइट्रेट उपयुक्त मात्रा में बागवानों के लिए उपलब्ध है और यह बागवानों को घरों के पास बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed