फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Horticulture and irrigation schemes will work together, will cost more than five thousand crores

बागवानी और सिंचाई योजनाओं का एक साथ चलेगा काम, खर्च होंगे पांच हजार करोड़ से ज्यादा

Tue, 18 Feb 2020 11:38 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 11:38 AM IST
सार

हिमाचल सरकार बागवानी विकास और सिंचाई प्रोजेक्टों का काम साथ चलाएगी। सिंचाई योजनाओं की मरम्मत का काम भी प्रमुखता से होना है।

विज्ञापन
Horticulture and irrigation schemes will work together, will cost more than five thousand crores
pics shimla - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व बैंक की 1134 करोड़ के बागवानी विकास प्रोजेक्ट को सफलता से चलाने के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना अनिवार्य है। वर्तमान समय में बागवानी विकास के प्रोजेक्ट को चलाने के लिए बागवानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए तकनीकी स्टाफ उपयुक्त संख्या में मौजूद नहीं है। इस कारण से सरकार जल शक्ति विभाग के तकनीकी स्टाफ की मदद से सिंचाई योजनाओं पर काम करने का फैसला लिया है।  

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में 4751 करोड़ की सिंचाई परियोजना पर काम होना है। सिंचाई योजनाओं की मरम्मत का काम भी प्रमुखता से होना है। पुराने पेयजल योजनाओं की खस्ताहाल पाइप लाइन भी बदली जानी है। सिंचाई योजनाएं की पाइप लाइनों की हालत अच्छी नहीं है। पिछले कई साल से नई पाइपों की खरीद नहीं की गई। इन पाइपों को भी बदला जाना है। 

विज्ञापन

बागवानी विकास पर वर्तमान समय में कुल 788 करोड़ व्यय होने हैं

बागवानी विकास पर वर्तमान समय में कुल 788 करोड़ व्यय होने हैं। इन प्रोजेक्ट के तहत बागवानों को नई वैरायटी के सेब पौधे उपलब्ध कराए जाने हैं। इसके अलावा बागवानी की आधुनिक तकनीक के साथ सिंचाई सुविधा भी देनी है। दोनों विभागों का आपसी तालमेल बैठाकर प्रोजेक्ट में काम किया जाना है। बागवानी विभाग में सिंचाई योजनाएं के लिए तकनीकी स्टाफ की कमी की समस्या को दूर करते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। 

जल शक्ति विभाग और बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बागवानी विकास प्रोजेक्ट को चलाने के लिए सिंचाई योजनाओं की अहम भूमिका है। सिंचाई योजनाओं के लिए तकनीकी स्टाफ जल शक्ति विभाग के पास है। 1134 करोड़ की बागवानी विकास प्रोजेक्ट में सिंचाई योजनाओं पर भी काम होना है। इस कारण से बागवानी विभाग और जल शक्ति विभाग प्रोजेक्ट में एक साथ काम करेंगे। तय लक्ष्य के भीतर प्रोजेक्टों का काम किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed