फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hope for white christmas in shimla after 22 years.

22 साल बाद मौसम ने जगाई व्हाइट क्रिसमस की आस

Sat, 20 Dec 2014 02:37 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
hope for white christmas in shimla after 22 years.

पहाड़ों की रानी शिमला में 22 साल बाद व्हाइट क्रिसमस मनाने की हसरत पूरी हो सकती है। वर्ष 1991 में 24-25 दिसंबर को राजधानी समेत प्रदेश भर में भारी बर्फबारी हुई थी। इसके बाद दिसंबर महीने में बर्फबारी तो हुई लेकिन क्रिसमस पर नहीं।

विज्ञापन


इस साल दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह जबरदस्त बर्फ बारी हुई। तापमान में गिरावट और मौसम विभाग के पूर्वानुमान से इस बार व्हाइट क्रिसमस के पूरे आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 21 से 23 दिसंबर तक हिमपात की संभावना जताई है।
विज्ञापन


हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 25 को बर्फ गिरेगी या नहीं यह 23 दिसंबर को ही साफ हो पाएगा। क्रिसमस पर हिमपात होता है तो शिमला समेत प्रदेश भर में पर्यटन सीजन को भी आक्सीजन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी से होटल हुए पैक

hope for white christmas in shimla after 22 years.

हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने बड़ी तादाद में पर्यटक शिमला पहुंचते हैं। शिमला, मनाली और डलहौजी में पर्यटकों की तादाद बढ़ना शुरू हो गई है। व्हाइट क्रिसमस की आस में शिमला के बड़े होटलों के कमरे बुक हैं।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि इस साल दिसंबर में बर्फबारी हुई है। 21 से 23 दिसंबर तक हिमपात की संभावना है। व्हाइट क्रिसमस होगी या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी 23 दिसंबर को मिलेगी। तापमान में गिरावट आने से बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed