{"_id":"5d14ac428ebc3e3cc560c71f","slug":"honorarium-of-3400-pat-increased-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 3400 पैट का मानदेय बढ़ा, अब प्रतिमाह मिलेंगे इतने हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 3400 पैट का मानदेय बढ़ा, अब प्रतिमाह मिलेंगे इतने हजार
Thu, 27 Jun 2019 05:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Jun 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 3400 प्राथमिक सहायक शिक्षकों (पैट) का मानदेय 4855 रुपये बढ़ने की अधिसूचना जारी हो गई है। सरकार ने शिक्षकों का मानदेय 27 हजार रुपये प्रतिमाह फिक्स कर दिया है।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का फैसला लिया था। पहले इन शिक्षकों को प्रतिमाह 22,145 रुपये मानदेय मिलता था। मार्च में जारी हुई मानदेय बढ़ोतरी की अधिसूचना से शिक्षकों का मानदेय बढ़ने की जगह करीब साढ़े चार सौ रुपये घट गया था।
विज्ञापन
अधिसूचना में गलत स्केल लगने के चलते मानदेय में कटौती हो गई थी। ऐसे में बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षकों के मानदेय को बढ़ाते हुए 27 हजार रुपये पर फिक्स कर दिया गया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 3400 प्राथमिक सहायक शिक्षक बीते करीब 16 सालों से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन