फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   homeless woman got home after Viral video on social media in theog shimla

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने महिला को दिलाया घर, सरकार ने बढ़ाए मदद को हाथ

Tue, 09 Jul 2019 05:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
homeless woman got home after Viral video on social media in theog shimla
विधवा सत्या देवी - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने से एक  महिला को दो हफ्ते में ही अस्थायी घर मिल गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन जागा। इस महिला की अब तक डेढ़ लाख रुपये से अधिक की मदद हो चुकी है।

विज्ञापन


स्थानीय लोग और एक स्वयंसेवी संस्था के लोगों ने भी इस महिला के खाते में पैसे डाले। इस महिला का पक्का मकान बनाने के आदेश जारी हुए हैं। हाल ही में शिमला की तहसील ठियोग की क्यार पंचायत के गांव चलावणी की निवासी विधवा महिला सत्या देवी का एक वीडियो फेसबुक, व्हाट्सऐप पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


इसमें सरकार को इस महिला की मदद नहीं करने पर कोसा गया था। आवास योजना के धरातल पर लागू नहीं करने की बात की गई। महिला के घर की छत टूटी हुई थी। इससे बरसात का पानी मकान के भीतर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघा भी पहुंचे घर, तत्काल मदद को कहा  

इसी में ये महिला और उसकी बेटी सोती थी। सीएम कार्यालय की आईटी टीम ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जानकारी दी। पंचायत प्रधान सुशीला शर्मा की ओर से भी यह मामला सीएम के ओएसडी के समक्ष रखा गया।

मुख्यमंत्री ने इस महिला के लिए फौरी राहत के तौर पर 5000 रुपये दिलाए। इसके बाद एसडीएम ठियोग ने एक लाख रुपये जारी किए। सीएम ने इस महिला के लिए अलग से 50 हजार की सहायता की घोषणा की है।

अब इस महिला के लिए टूटे-फूटे घर की जगह टीन का अस्थायी घर बन गया है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय विधायक राकेश सिंघा भी इस महिला के घर गए। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल मदद करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed