फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Home minister Rajnath Singh announced recruitment for paramilitary force in himachal

त्रिदेव सम्मेलन में हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा एलान कर गए राजनाथ सिंह

Mon, 05 Jun 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Home minister Rajnath Singh announced recruitment for paramilitary force in himachal

हमीरपुर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा एलान किया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जल्द ही हिमाचल में अर्धसैनिक बलों की भर्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी। राजनाथ ने कहा कि भारत अब तक 16 बार पाकिस्तान को सफेद झंडे दिखा चुका है।

विज्ञापन


सफेद झंडे का मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि हमले के बीच शांति के लिए इसे दिखाया जाता है। लेकिन अब पाकिस्तान को सफेद झंडा नहीं दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमा पार से एक भी गोली चली तो भारतीय सेना दुशमनों पर चलने वाली गोलियों की गिनती नहीं करेगी।
विज्ञापन


रविवार को हमीरपुर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा कि बॉर्डर पर गोलीबारी के बाद बीएसएफ के महानिदेशक ने उन्हें फोन पर भारत की ओर से 16 बार सफेद झंडा दिखाने की जानकारी दी थी। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, सांसद अनुराग ठाकुर, संसदीय प्रभारी रणधीर शर्मा और जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर भी मंच पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सलवाद में 75 फीसदी कमी

Home minister Rajnath Singh announced recruitment for paramilitary force in himachal

राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सलवाद में 75 फीसदी कमी आई है, जो स्वतंत्र भारत में रिकॉर्ड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कालेधन में कमी आई है। तीन वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

उन्होंने कहा कि 2022 तक देश में बिना छत एक भी परिवार नहीं रहेगा। किसानों की आमदन दोगुनी होगी। शौचालय निर्माण, पानी और बिजली पर केंद्र सरकार प्रमुखता से कार्य कर रही है। 

बीओपी की तरह होता है बूथ का महत्व 
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए जिस तरह बॉर्डर आउटर पोस्ट महत्वपूर्ण होती है, उसी तरह पार्टी की जीत के लिए बूथ का अपना महत्व होता है।

विधानसभा में जीत के लिए त्रिदेवों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। गृह मंत्री ने बूथ पालकों, बूथ अध्यक्षों और बूथ एजेंटों को जीत का मूल मंत्र देते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सभी 17 विधानसभा सीटों पर विजय पताका फहराने के टिप्स दिए।

उन्होंने कहा कि मैं फैसला नहीं कर पाऊंगा कि ब्रह्मा, बिष्णु और महेश कौन-कौन हैं, लेकिन आने वाले चुनावों में जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हूं। 

तीन घंटे के कार्यक्रम में किसी भी पार्टी कार्यकर्ता के नहीं उठने पर उन्हें राजनाथ सिंह ने देव तुल्य बताया। सम्मेलन में हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर समेत तीन जिलों के 5112 पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला

Home minister Rajnath Singh announced recruitment for paramilitary force in himachal

हमीरपुर में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी के त्रिदेवों के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का गौरवशाली इतिहास रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में बीजेपी ने प्रदेश में पानी वाले और सड़कों वाले मुख्यमंत्री दिए हैं लेकिन, कांग्रेस ने कोर्ट से बेल लेने वाला मुख्यमंत्री दिया है।


मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। कांग्रेस सरकार ने सच्चे, पक्के पहाड़ी राज्य को अपने काले कारनामों से बदनाम किया है। जिस राज्य में देवता बसते हैं, वहां के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसकर कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शांता कुमार के समय हिमाचल के हितों के लिए दिल्ली में अधिकार यात्रा निकाली गई थी, लेकिन केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार ने हमारे अधिकारों का हनन किया।

बोले- विकास के मामले में नाकाम साबित हुई हिमाचल सरकार

Home minister Rajnath Singh announced recruitment for paramilitary force in himachal

लेकिन, केंद्र में अटल की सरकार और अब मोदी सरकार में दो बार हिमाचल के विशेष राज्य का दर्जा और औद्योगिक पैकेज मिला। केंद्र से 289 करोड़ मिलने के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार आरोप लगा रही है कि प्रदेश को मिले 61 नए एनएच की डीपीआर के लिए बजट नहीं मिला। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। 

उन्होंने शिमला के लिए सुपर स्पेशियलिटी सेंटर दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार शिलान्यास तक नहीं करवा पाई। शिमला और मंडी के लिए दो कैंसर सेंटर दिए, तीन मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर के लिए हाइड्रो कालेज और एम्स समेत कई प्रोजेक्ट दिए, लेकिन सरकार विकास के मामले में नाकाम साबित हुई। नवंबर माह में होने वाले विस चुनावों में प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed