ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने खुद को गोली से उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर के समीप शाढ़ाबाई होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर में एक होमगार्ड ने खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना मंगलवार देर शाम उस समय की है जब होमगार्ड गुमटी में ड्यूटी पर तैनात था।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक छानबीन में यह आत्महत्या का मामला लगता है। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार कपिल शर्मा, निवासी बंदल जिला कुल्लू होमगार्ड के ट्रेनिंग सेंटर शाढ़ाबाई में ड्यूटी पर था। कपिल शर्मा देर शाम गुमटी में ड्यूटी दे रहा था कि इसी दौरान उसने अचानक खुद को गोली मार दी।
मौके पर ही मौत
गोली चलने की आवाज सुनते ही होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कपिल दम तोड़ चुका था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही देर शाम भुंतर से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ कर रही है।