{"_id":"2d6412ce015ac522ca961376e644091b","slug":"hollywood-star-morgen-freeman-debate-with-karmapa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करमापा से सवाल जवाब करेंगे हॉलीवुड स्टार फ्रीमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करमापा से सवाल जवाब करेंगे हॉलीवुड स्टार फ्रीमैन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
हॉलीवुड सुपरस्टार मॉर्गन फ्रीमैन करयुद्ध संप्रदाय के 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजे से सवाल जवाब करते नजर आएंगे। फ्रीमैन ‘हिंदू व बौद्ध धर्म के इतिहास’ विषय को लेकर बुद्ध धर्मस्थली सारनाथ में करमापा से सीधे सवाल जवाब करेंगे।
विज्ञापन
ये सवाल बौद्ध धर्म के विकास और इसकी भूमिका से जुड़े होंगे। दरअसल नेशनल ज्योग्राफिक चैनल अमेरिकन प्रोडक्शन हाउस रेवलेशन इंटरटेनमेंट के सहयोग से एक खास डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहा है। इसमें हॉलीवुड सुपरस्टार मॉर्गन फ्रीमैन एंकर की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
‘द स्टोरी ऑफ गॉड’ टाइटल से बनने वाली इस डॉक्यूमेंट्री में 17वें करामापा की भी अहम भूमिका रहेगी। वे फ्रीमैन के सवालों के जवाब देंगे। फ्रीमैन वीरवार सुबह सारनाथ पहुंचेंगे, जबकि करमापा पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। सूत्रों के अनुसार फ्रीमैन इस कार्यक्रम को पूरा करने के बाद देर शाम ही वापस भी लौट जाएंगे।
विज्ञापन