{"_id":"6444196d0550d58a1e0d1584","slug":"holiday-special-train-on-kalka-shimla-track-from-today-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holiday special Train: कालका-शिमला ट्रैक पर आज से चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holiday special Train: कालका-शिमला ट्रैक पर आज से चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन
Sun, 23 Apr 2023 11:46 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:46 AM IST
सार
शिमला आने वाली गाड़ियों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण सीटों की बुकिंग में सैलानियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। सैलानियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलने जा रहा है।
विज्ञापन
शिमला रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर रविवार से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में सैलानी रेल मार्ग से शिमला आ रहे हैं। शिमला आने वाली गाड़ियों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण सीटों की बुकिंग में सैलानियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। सैलानियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलने जा रहा है।
विज्ञापन
हॉलीडे स्पेशल ट्रेन पहले मई के पहले सप्ताह में चलाने की योजना थी, लेकिन यात्रियों की भारी मांग के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन ने इस गाड़ी को रविवार से चलाने का फैसला लिया है। यह गाड़ी कालका से 1:05 पर रवाना होगी 7:30 बजे पहुंचेगी शिमला। 9:20 बजे शिमला से कालका रवाना होगी, 3:50 बजे कालका पहुंचेगी। मंडल रेल प्रबंधक अंबाला मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि कालका और शिमला के बीच हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार से शुरू किया जा रहा है। सैलानियों की सुविधा के लिए एक जुलाई तक स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
ऊना से जम्मू-कटड़ा के लिए बस सेवा शुरू करेगी एचआरटीसी
वहीं, ऊना से जम्मू-कटड़ा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो जल्द बस सुविधा शुरू करेगा। ऊना डिपो ने इसके लिए परिवहन विभाग के पास परमिट के लिए आवेदन किया है। बस सुविधा के शुरू होने से मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। बस सेवा को सोलन से चलाया जाएगा। इस रूट के शुरू होने से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी। बस सुविधा को शुरू करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो ने परिवहन विभाग के पास परमिट के लिए आवेदन भी कर दिया है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में परमिट मिलने पर बस सुविधा शुरू करने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। बस चलने से इससे सोलन, धर्मपुर, परमाणु, कालका, पिंजौर, बद्दी नालागढ़, आनंदपुर साहिब, नंगल ,मैहतपुर और ऊना के लोग लाभान्वित होंगे। बता दें कि ऊना से फिलहाल कटड़ा जम्मू के लिए कोई सीधी बस सुविधा नहीं है। ऊना से वैष्णो देवी जाने वाले कई यात्री जालंधर पंजाब से ट्रेन के माध्यम से जम्मू के लिए जाते हैं। बस से जाने वाले यात्री भी पहले होशियारपुर जाते हैं, और वहां से जम्मू के लिए जाते हैं। ऐसे में यह बस सेवा प्रदेश के लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
ऊना डिपो जम्मू-कटड़ा के लिए बस सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह बस सोलन से कटरा के लिए चलाई जाएगी। परमिट लेने के लिए परिवहन विभाग के पास आवेदन कर दिया गया है। परमिट मिलने के बाद बस सुविधा शुरू हो जाएगी।- सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना।