फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   History lecturer result not declared for eight months, candidates worried

हिमाचल: इतिहास लेक्चरर का आठ माह से नहीं निकला परिणाम, अभ्यर्थी परेशान

Tue, 11 Feb 2025 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2025 11:38 AM IST
सार

 प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा के आठ माह बाद भी पीजीटी लेक्चर इतिहास (स्कूल न्यू) की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
History lecturer result not declared for eight months, candidates worried
हिमाचल लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा के आठ माह बाद भी पीजीटी लेक्चर इतिहास (स्कूल न्यू) की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, मगर उनका यह इंतजार समाप्त नहीं हो रहा है। अभ्यर्थियों का सवाल है कि आयोग इतिहास के साथ हुई नौ अन्य पीजीटी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर चुका है, इतिहास के नतीजे घोषित करने में ही देरी क्यों हो रही है।

विज्ञापन


इस सवाल को अभ्यर्थी आयोग से पूछ चुके हैं, मगर उन्हें देरी की वजह नहीं बताई जा रही है। अभ्यर्थी पुनित, हीना, अंबिता, चित्तर सिंह, गोविंद, नवनीत, विक्की, शुभम , शिवम, पवन , मदन, विक्रम सिंह, अनिल पांडे, शुभम, प्रताप, यश, गुरमीत, कविता, अंबिका सचिन, रवि, रोचक, सुरेश, तनुज, दीवान चंद, रचना, हिना, भावना, अंकुश, पूनम, रीना, प्रकाश, अजय कुमार, नेहा, विजेता, ज्योति और संदीप कुमार ने कहा कि परीक्षा को हुए आठ माह बीत चुके हैं, मगर आज तक नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


17 जून को हुई थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता इतिहास (स्कूल न्यू ) की भर्ती परीक्षा 17 जून 2024 को हुई थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी परीक्षा के बाद हुई भर्ती परीक्षाओं के आयोग ने नतीजे घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे मानसिक रूप से परेशान हैं। वे घर वालों को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि 10 दिसंबर को अस्थायी रिजेक्शन लिस्ट जारी हुई थी। 20 दिसंबर को दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम तिथि के एक हफ्ते या 10 दिन बाद अंतिम रिजेक्शन लिस्ट और स्क्रीनिंग टेस्ट व दस्तावेज सत्यापन का परिणाम जारी किया जाता है लेकिन, आज तक यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अभी तक फाइनल रिजेक्शन लिस्ट आयोग से जारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के नए स्कूल लेक्चर के अभ्यर्थियों को इतने लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी असल वजह भी सामने नहीं आ पा रही है। अभ्यर्थियों नेआयोग से मांग की है कि शेष बची प्रक्रिया को जल्द पूरा कर परिणाम जल्द घोषित किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed