फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Historical temples will be made from scrap in the city's Wonder Park

Shimla News: शहर के वंडर पार्क में स्क्रैप से तैयार होंगे ऐतिहासिक मंदिर

Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Historical temples will be made from scrap in the city's Wonder Park
खास खबर
विज्ञापन

रिज मैदान से सटे रिवोली क्षेत्र में बनेगा राजधानी का पहला वंडर पार्क, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज
केंद्र सरकार से प्रोजेक्ट के लिए बजट लेने की तैयारी
रानी झांसी पार्क का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान से सटे रिवोली क्षेत्र में राजधानी का पहला वंडर पार्क बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्क में प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिरों की झलक भी दिखाई देगी। खास बात यह है कि स्क्रैप से इन मंदिरों की कलाकृतियां तैयार की जाएंगी।

नगर निगम ने रिवोली क्षेत्र में वंडर पार्क बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां कुछ निजी जमीन है जिसका पार्क के लिए अधिग्रहण किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार इस पार्क के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से बजट की मांग की जा रही है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिसे केंद्र को भेजा जा रहा है। सब्जी मंडी में बनने वाले नगर निगम के नए परिसर के साथ ही इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया गया है। वंडर पार्क में नगर निगम प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिरों, पर्यटन स्थलों आदि की जानकारी देकर सैलानियों को हिमदर्शन करवाएगा। यहां बच्चों को आकर्षित करने के लिए कबाड़ से ही डायनासोर समेत अन्य कलाकृतियां भी बनाने की योजना है। पैदल चलने के लिए वॉकिंग ट्रेल बनेगी। यह सारा निर्माण कबाड़ के सामान से किया जाएगा। इस पार्क में घूमने के लिए प्रवेश शुल्क लगेगा। नगर निगम के अनुसार शहर के मालरोड स्थित रानी झांसी पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए भी विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर निगम शहर के कोर एरिया में नए निर्माण कार्याें के लिए चैलेंज फंड के तहत बजट लेने के लिए भी प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
विज्ञापन




सरकार के पास पहुंची नए परिसर की फाइल
सब्जी मंडी में बनने वाले नगर निगम के नए परिसर की फाइल सरकार के पास पहुंच गई है। अगले एक दो दिन में इसका काम शुरू करने और इसके बजट को प्रशासनिक मंजूरी मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण करेगा। इस प्रोजेक्ट पर मुख्य सचिव ने मंगलवार सुबह प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों की बैठक भी ली है। इसमें नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री भी मौजूद रहे। निगम इस प्रोजेक्ट को केंद्र को भेजने जा रहा है। सब्जी मंडी में प्रस्तावित नगर निगम के नए परिसर में एक ही छत के नीचे लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। यहां निगम दफ्तरों के अलावा व्यावसायिक परिसर, पार्किंग आदि का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article