फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   historical Minjar Fair will start from 28 july in chamba himachal

इस दिन शुरू होगा ऐतिहासिक मिंजर मेला, होंगी आठ सांस्कृतिक संध्याएं

Sat, 27 Jul 2019 06:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jul 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
historical Minjar Fair will start from 28 july in chamba himachal
- फोटो : अमर उजाला

भगवान रघुवीर को मिंजर अर्पित करने की रस्म अदा करने के साथ ही रविवार को ऐतिहासिक मिंजर मेला शुरू हो जाएगा। मेले के दौरान आठ सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। ऐतिहासिक चौगान में ध्वजारोहण होगा। इससे पहले नगर परिषद कार्यालय चंबा से मिंजर शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


इसमें नगर परिषद पदाधिकारियों समेत उपायुक्त चंबा शामिल होंगे। लक्ष्मीनारायण और बंसी गोपाल मंदिर में मिंजर चढ़ाई जाएगी। इसके बाद मिर्जा परिवार के सदस्य एजाज मिर्जा पैलेस में स्थित भगवान रघुवीर को मिंजर अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


इसी के साथ ऐतिहासिक मिंजर मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। मिंजर मेला हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक है। सदियों पुरानी परंपरा के तहत आज भी मिर्जा परिवार के सदस्य मिंजर तैयार करते हैं और सबसे पहले इसी परिवार के सदस्य की ओर से भगवान रघुवीर को मिंजर अर्पित की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लाफ्टर नाइट होगी। हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा श्रोताओं को लोटपोट करेंगे। प्रथम संध्या के दौरान विशेष बच्चों की ओर से व्हील चेयर डांस प्रस्तुत किया जाएगा।


इसके अलावा ‘सलाम शहीदों को’ देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम होगा। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed