फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hindus have not been weakened by internal cultural strength: Prem

आंतरिक सांस्कृतिक शक्ति से कमजोर नहीं हुआ हिंदू : प्रेम

Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hindus have not been weakened by internal cultural strength: Prem
राज्यपाल ने किया मातृ वंदना पत्रिका का विमोचन
विज्ञापन

11 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच रही है पत्रिका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में सोमवार को मातृ वंदना संस्थान शिमला की ओर से मातृ वंदना पत्रिका विशेषांक और दिनदर्शिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मातृ वंदना पत्रिका का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे अखिल भारतीय प्रचार टोली के सदस्य प्रेम कुमार ने कहा कि भारत पर अनेक आक्रमणों के बावजूद देश की आंतरिक सांस्कृतिक शक्ति के कारण हिंदुत्व कभी कमजोर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सनातन है जिस कारण इसकी सांस्कृतिक चेतना सदैव अक्षुण बनी रही है। यह पत्रिका हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों सहित 11 हजार से अधिक गांवों तक पहुंचकर समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है। पूरे देश में सबसे अधिक औसत सदस्यता हिमाचल प्रदेश में होना गर्व का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने मातृ वंदना पत्रिका एप का उद्घाटन भी किया जिससे दूर दराज के लोग भी जनजागरण पत्रिका मातृवंदना से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में मातृ वंदना पत्रिका के पूर्व संस्थापक संपादक एवं संस्कृत के प्रकांड विद्वान डॉ. दयानंद शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में साई एटर्नल फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राजकुमार वर्मा और मातृ वंदना संस्थान के अध्यक्ष डॉ. उमेश मौदगिल मौजूद रहे। इसके अलावा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महीधर प्रसाद, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल, प्रांत सह प्रचार प्रमुख मोतीलाल गौतम, विभाग संघ चालक अजय सूद, संपादक मंडल सदस्य डॉ. सपना चंदेल, हितेंद्र शर्मा सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article