फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himuda will build 938 plots, 1455 flats and 23 cottages in Himachal

HIMUDA: हिमाचल में 938 प्लॉट, 1455 फ्लैट और 23 कॉटेज बनाएगा हिमुडा

Sun, 16 Apr 2023 11:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Apr 2023 11:52 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने जाठिया देवी में भी टाउनशिप बनाने का फैसला लिया है। इसको लेकर भी हिमुडा ने टाउनशिप स्थापित करने के लिए 1373.44 करोड़ की डीपीआर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई है।

विज्ञापन
Himuda will build 938 plots, 1455 flats and 23 cottages in Himachal
हिमुडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) वर्ष 2022-23 में 938 प्लॉट, 1455 फ्लैट और 23 कॉटेज का निर्माण करेगा। यह नई आवासीय काॅलोनियां और काॅटेज धर्मशाला, जिला सिरमौर के सोहाला, जिला ऊना के छेत्रां में बनाई जाएगी। डिमांड ऑफ सर्वे के तहत आवेदकों को प्लॉट और फ्लैट लेने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने जाठिया देवी में भी टाउनशिप बनाने का फैसला लिया है। इसको लेकर भी हिमुडा ने टाउनशिप स्थापित करने के लिए 1373.44 करोड़ की डीपीआर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई है। प्राधिकरण की ओर से सनौली, शील, (सोलन), धर्मपुर (सोलन), परवाणू, नालागढ़, देहरा, ढौंडी (मंडी) और रजवाड़ी में बी आवासीय कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व धूमल सरकार के कार्यकाल के दौरान लोगों से डिमांड ऑफ सर्वे के तहत पांच-पांच हजार रुपये सिक्योरिटी के साथ आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन


उस दौरान इस स्कीम के तहत हजारों लोगों ने आवेदन किया था। कई लोगों को समय पर प्लॉट और फ्लैट न मिलने पर उन्होंने अपनी सिक्योरिटी वापस ली थी, लेकिन कई लोगों को प्लॉट और फ्लैट भी दिए गए। हजारों लोग को अभी भी हिमुडा से प्लॉट और फ्लैट की आस है। ऐसे में इन लोगों को कालोनियों में बनने वाले प्लॉट और फ्लैट में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) चीफ इंजीनियर अंजोरी कपूर ने बताया कि जाठियादेवी में टाउनशिप बनाने की डीपीआर केंद्र को मंजूरी के लिए भेज दी है। इसके अलावा वर्ष 2022-23 में कई जगहों पर प्लॉट और फ्लैट बनाए जाने हैं। इसको लेकर भूमि का चयन किया गया है। डिमांड ऑफ सर्वे के तहत आवेदकों को 25 फीसदी कोटा आरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed