फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA colony in Jathia Devi Shimla relief to flat owners

लोगों को प्लॉट और फ्लैट की आस जगी, आवेदकों को राहत देने की तैयारी

Thu, 01 Nov 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Nov 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
HIMUDA colony in Jathia Devi Shimla relief to flat owners

डिमांड ऑफ सर्वे के तहत आवेदन करने वाले लोगों को प्लॉट और फ्लैट की आस जगी है। जाठिया देवी में टाउनशिप बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब हिमुडा यहां अधिकांश लोगों को बसाने की तैयारी कर रहा है। आठ साल पहले जिन आवेदकों ने डिमांड ऑफ सर्वे में प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन


हिमुडा इन्हें प्राथमिकता देगा। फरवरी 2019 में सरकार यहां टाउनशिप बनाने का काम शुरू करेगी।  हिमुडा में 68 हजार लोगों ने पांच हजार रुपये सिक्योरिटी देकर प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन किया था। इनमें करीब 35 हजार लोगों ने हिमुडा से सिक्योरिटी वापस ले ही है। हिमुडा के पास सिर्फ 35 से 37 हजार आवेदक बचे हैं। जमीन न मिलने से कई आवेदकों की सिक्योरिटी हिमुडा खुद भी वापस कर रहा है।

विज्ञापन

एनजीटी के ढाई मंजिला आदेश पर रुका था कार्य

HIMUDA colony in Jathia Devi Shimla relief to flat owners

हिमुडा का मानना है कि जाठिया देवी में करीब दो साल पहले साढ़े तीन सौ बीघा जमीन खरीदी थी। इस पर तीन हजार से अधिक प्लॉट और फ्लैट का निर्माण किया जाना है। सिंगापुर सरकार के साथ प्लॉट और फ्लैट बनाने का करार हुआ था, उसमें यह तय था कि जमीन हिमाचल सरकार की होगी और लागत का पूरा खर्चा सिंगापुर सरकार को उठाना है। प्लॉट और फ्लैट में दोनों सरकार के बराबर की हिस्सेदारी होगी।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई से अधिक मंजिल बनाने पर रोक लगाई है। एनजीटी के फैसले से हिमुडा का यह प्रोजेक्ट भी रुक गया था। अब सिंगापुर सरकार ढाई मंजिला भवन बनाने को तैयार हुई है। हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि जाठिया देवी प्रोजेक्ट का कार्य जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed