फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himanshu and shalini join Indian Air force as Flying Officer

Flying Officer in Air Force: वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बनेंगे हिमांशु-शालिनी

Sat, 25 Jun 2022 02:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jun 2022 02:55 PM IST
सार

कुल्लू की सैंज की शालिनी ठाकुर और अखाड़ा बाजार के हिमांशु ने एफकैट और एसएसबी परीक्षा प्रक्रिया को उत्तीर्ण किया है। डेढ़ साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत यह दोनों कैडेट भारतीय वायु सेना में बतौर फ्लाइंग अधिकारी सेवाएं देंगे। 

विज्ञापन
himanshu and shalini join Indian Air force as Flying Officer
हिमांशु, शालिनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले के दो युवा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बनेंगे। यह हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में प्रशिक्षण लेंगे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के यह दोनों कैडेट इससे पहले एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एफकैट) और सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) परीक्षा प्रक्रिया में अपना हुनर दिखा चुके हैं। अब इनका चयन अकादमी में प्रशिक्षण के लिए हुआ है।

विज्ञापन


डेढ़ साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत यह दोनों कैडेट भारतीय वायु सेना में बतौर फ्लाइंग अधिकारी सेवाएं देंगे। कुल्लू की सैंज की शालिनी ठाकुर और अखाड़ा बाजार के हिमांशु ने एफकैट और एसएसबी परीक्षा प्रक्रिया को उत्तीर्ण किया है। अब यह हैदराबाद में जुलाई माह के दूसरे सप्ताह से प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन


शालिनी ठाकुर ने साल 2021 में एफकैट परीक्षा दी और 30 जनवरी से तीन फरवरी 2022 तक सर्विस सेलेक्शन बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया में भाग लिया, जबकि हिमांशु ने साल 2021 में एफकैट परीक्षा दी और इसी साल छह से 11 दिसंबर तक एसएसबी परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महाविद्यालय कुल्लू के एनसीसी एयर विंग के एएनओ फ्लाइंग अधिकारी निश्चिल शर्मा ने कहा कि शालिनी ठाकुर एनसीसी बैच 2015-18 में कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर और बैच 2018-21 में हिमांशु कैडेट अंडर ऑफिसर रहे हैं। दोनों का फ्लाइंग अधिकारी प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है।


हैदराबाद में 18 माह का प्रशिक्षण लेने के बाद यह वायु सेना में बतौर फ्लाइंग अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। शालिनी ठाकुर जिला कुल्लू के सैंज गांव की रहने वाली हैं। माता सपना ठाकुर गृहिणी हैं। वहीं, हिमांशु जिला मुख्यालय कुल्लू के वार्ड नंबर-दो अखाड़ा बाजार के रहने वाले हैं। इनके पिता उमेश शर्मा अकाउंटेंट हैं, जबकि माता कंचन शर्मा गृहिणी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed