फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himalayan states chief ministers meeting in shimla

दस हिमालयी राज्य कृषि, बिजली प्रोजेक्टों और पर्यटन पर आज करेंगे मंथन

Fri, 05 Oct 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 05 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
himalayan states chief ministers meeting in shimla

पर्यावरण से कृषि पर बदलाव, जलविद्युत परियोजनाओं और पर्यटन से विकास की संभावनाओं जैसे विषयों पर शुक्रवार को शिमला में दस राज्य आपस में मंथन करने जा रहे हैं। इसके लिए हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों का राज्य अतिथि गृह शिमला में सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें भाग लेने को वीरवार शाम तक मणिपुर के कृषि मंत्री बी हंग खलयान और मेघालय के पर्यटन मंत्री मेटवा लिंगदोह आ चुके हैं। मेघालय के दो विधायक नुजरोफी संघो और रकम संगमा भी शिमला पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


यह सम्मेलन दो बजे से शुरू होगा। इसमें हिस्सा लेने को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू भी शुक्रवार को शिमला पहुंचेंगे। इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोना मी शुक्रवार को ही शिमला पहुंचेंगे। उत्तराखंड से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री सुबोध उनियाल और दो अन्य विधायक भी आएंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से अधिकारी ही आ पाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसमें विशेष रूप से मौजूद होंगे। प्रधान सचिव पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आरडी धीमान ने बताया कि दस हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थतियां लगभग एक सी है। ऐसे में इनके कई मुद्दे भी साझा है। ऐसे में इनका एकजुट होना बहुत जरूरी है। ये राज्य साझा नीति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed