{"_id":"a5d968f8857859676b043a03f848d825","slug":"himalaya-rally-60-riders-resistered-their-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार चायल की वादियों में होगी हिमालया रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार चायल की वादियों में होगी हिमालया रैली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 29 Mar 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहसिक खेलों में अहम स्थान रखने वाली एमटीबी हिमालया रैली एक बार फिर शुरू होने वाली है। इस बार देश भर के बारह राज्यों के राइडर इस रैली में अपना दम दिखाएंगे।
इसमें हिमाचल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, कनार्टक, राजस्थान, तमीलनाडु, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड के 60 से अधिक साइकिल सवार हिस्सा लेंगे।
रैली में पहली बार तारादेवी के घने जंगलों के पैदल ट्रैक को लिया जा रहा है। हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन की ओर से यह रैली आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
साइकिल रैली में साइकिल सवार शोघी आनंदपुर, दुगलानाला, जुंगा, जनेड़घाट, चायल तक का 60 किलोमीटर का सफर
पहले रोज पूरा करेंगे। दूसरे रोज जनेड़घाट, साधूपुल, शोघी, शिमला तक का 55 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।
रेस का समापन होटल होली डे होम में होगा। आयोजक संस्था के टीम कोआर्डिनेटर आशीष सूद ने बताया कि कुल आए 75 आवेदनों में से 60 का चयन जल्द कर सूची जारी कर दी जाएगी।
विदेशी राइडरों के आवेदन भी पहुंचे
अब तक आए आवेदनों में चार विदेशी राइडर और 12 राइडर विभिन्न राज्यों से हैं। वहीं, हिमाचल से आठ राइडरों ने आवेदन किया है।
हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसो. के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि 11 को रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन होगा।