{"_id":"571cfe474f1c1b967f8b525e","slug":"himachali-wrestler-jagdish-daughter-made-her-entery-in-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी पहलवान की बेटी अब बॉलीवुड में करेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी पहलवान की बेटी अब बॉलीवुड में करेगी एंट्री
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
नताशा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाने के बाद अब हिमाचल की बेटी नताशा सिंह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आएगी। यशराज फिल्मस के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग अगस्त माह में शुरू होगी। हालांकि फिल्म में मुख्य अभिनेता का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हाल ही में नताशा ने फेमिना मिस इंडिया-2016 में टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। 23 वर्षीय नताशा सिंह बिलासपुर जिला के घुमारवीं की रहने वाली हैं। बचपन से ही मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने की चाहत ने नताशा को मायानगरी मुंबई पहुंचाया।
विज्ञापन
इसके लिए उनके माता-पिता ने बहुत सहयोग किया। उनके पिता पहलवान जगदीश चौहान कुश्ती के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हैं, जबकि माता इंद्रा देवी अध्यापक हैं। गौरतलब है कि करीब सात वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश की पूर्वा राणा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में एंट्री की थी।
विज्ञापन
नताशा सिंह के मुताबिक शुरू में उनकी माता उन्हें पढ़ाई पूरी करने के लिए कहतीं थी, जिसके चलते नताशा ने 2015 में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा। किस्मत ने साथ दिया और पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला।
जिसके चलते एक के बाद एक पंजाबी एलबम में काम मिलता गया और अब बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए हैं। जिसमें से दो फिल्मों पर काम चल रहा है। जल्द ही इन फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
मेहनत और लक से मिला मुकाम : नताशा
अमर उजाला से विशेष बातचीत में नताशा सिंह ने बताया कि दिल्ली में फेमिना मिस इंडिया-2016 के लिए ऑडिशन दिया। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे देश से करीब 20 हजार एंट्रीज आई थी, जिसमें उनका टॉप-20 के लिए चयन हुआ। इसके बाद मेहनत और लक के चलते टॉप-10 में भी जगह बनाई। वे इंडिया रैंकिंग में छठे रैंक पर हैं। इन दिनों टीवी चैनल कलर्स पर फेमिना मिस इंडिया का प्रसारण हो रहा है।
करीब 11 पंजाबी एलबम में किया है काम
अभी तक नताशा सिंह करीब 11 पंजाबी एलबम में काम कर चुकी हैं। जिसमें सरदार वेड्स सरदारणी, पीवी-13, कच्चियां कंदां, शौंक अखरे और बीस किले आदि मुख्य एलबम रही हैं। इसके अलावा नताशा ने हरियाणवी एलबम छोरी बम में भी काम किया है।