फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali culture shown by making posters

Shimla News: पोस्टर बनाकर दिखाई हिमाचली संस्कृति

Wed, 27 Sep 2023 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Himachali culture shown by making posters
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किय। इसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर और माॅडल बनाकर हिमाचली संस्कृति, रहन सहन और खान-पान को दिखाया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कॉलेज के बीवॉक के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से पर्यावरण का सरंक्षण करने के साथ जिम्मेदारी से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपील की। बच्चों ने इस दौरान कई आकर्षक मॉडल भी प्रदर्शित किए। कॉलेज के उपप्राचार्य डाॅ. रविंद्र चौहान ने कहा कि पर्यटन एक ओर जहां आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है, वहीं इसके माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में शिक्षिका उमा कौंडल पंकज वर्मा, सूरज जमालटा, प्रियांजली, अंजलि, अतुल, प्रियंस, पीयूष मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन



भाषण स्पर्धा में संजौली के मोहित प्रथम
शिमला। संजौली कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग ने बुधवार को छात्र-छात्राओं के लिए भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा मुख्यातिथि रही। सामाजिक विषयों पर आयोजित की भाषण प्रतियोगिता में मोहित ने पहला, दिव्या ने दूसरा और प्रेरणा ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर बनाने की स्पर्धा में हिमांक्षी ने पहला, अक्षिता ने दूसरा और प्रियांशी ने तीसरा स्थान पाया। विभागाध्यक्ष डाॅ. रविंद्र चौहान ने बताया कि प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article