फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachali apple will get expensive this time, knock in the red June mandis of early variety

Apple Season HP: इस बार महंगा मिलेगा हिमाचली सेब, कार्टन और पैकिंग ट्रे के दाम इतने फीसदी बढ़े

Fri, 03 Jun 2022 10:34 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jun 2022 10:34 AM IST
सार

इस बार हिमाचली सेब महंगा मिलेगा। इस बार देशवासियों को हिमाचली सेब महंगा मिलेगा। 

विज्ञापन
Himachali apple will get expensive this time, knock in the red June mandis of early variety
रेड जून सेब की मंडियों में दस्तक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार देशवासियों को हिमाचली सेब महंगा मिलेगा। इसका कारण यह है कि कार्टन और पैकिंग ट्रे के दामों में करीब 18 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में पहले सूखे की मार और अब कार्टन और महंगी ट्रे से बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। बीते साल के मुकाबले इस साल कार्टन की कीमतें प्रति पेटी 8 से 15 रुपये बढ़ी हैं। श्री भगवती इंडस्ट्रीज बद्दी के संचालक प्रिंकल खन्ना का कहना है कि इस साल कार्टन की कीमतें 15 से 18 फीसदी बढ़ी हैं। पेपर मिलों का कहना है कि जीएसटी 12 से बढ़कर 18 फीसदी होना, आयातित कच्चा माल महंगा होना, यूक्रेन-रूस युद्ध से कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होना, डीजल और स्टार्च के रेट बढ़ना इसके कारण हैं।

विज्ञापन


इससे बागवानों को ही नहीं, बल्कि ग्राहकों पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। ग्राहकों को भी सेब महंगे दामों पर मिलेगा। प्रदेश में करीब 1.20 लाख परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सेब कारोबार से जुड़े हैं। प्रदेश में सालाना 5,000 करोड़ रुपये का सेब कारोबार होता है। प्रदेश के सात जिलों शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, चंबा, लाहौल-स्पीति, सोलन में सेब की पैदावार होती है। 
विज्ञापन


कार्टन को जीएसटी मुक्त करे सरकार
हिमाचल प्रदेश प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि कार्टन की कीमतें बढ़ने से बागवान परेशान हैं। मुख्यमंत्री से अपील है कि फलों और सब्जियों की पैकिंग में इस्तेमाल कार्टन को जीएसटी मुक्त करें। सरकार सीधे तौर पर कार्टन की कीमतें कम नहीं कर सकती, इसलिए जीएसटी हटा कर राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वस्तु             बीते साल       इस साल (कीमतें रुपयों में)
कार्टन भूरा      50 से 54         65 प्रति पेटी
कार्टन सफेद    64 से 67         80 प्रति पेटी
पैकिंग ट्रे         500                  650 से 700 बंडल
स्टेपिंग रोल    2750             2850 (30 किलो पैक)    

अर्ली वैरायटी के रेड जून सेब की मंडियों में दस्तक पहले दिन 750 रुपये में बिकी 10 किलो की पेटी 
 वहीं, हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन का आगाज हो गया है। शिमला की फल मंडी में अर्ली वैरायटी के रेड जून सेब ने दस्तक दे दी है। शिमला की अनूप फ्रूट कंपनी में शिमला जिले के ठियोग मतियाना के बागवान सुशील चंदेल (टीनू) की रेड जून सेब की 10-10 किलो की 15 पेटियां 750 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बिकी हैं। उत्तर प्रदेश के शमीम अहमद ने यह इन्हें खरीदा है। शुरुआत में भले ही सेब 75 रुपये थोक रेट पर बिका है, लेकिन कार्टन की बढ़ी कीमतों ने बागवानों को परेशानी में जरूर डाल दिया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed