फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali Apple Production Will Decrease in 2016.

इस बार सवा दो करोड़ पेटियों में ही सिमट जाएगा सेब सीजन

Sun, 09 Oct 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 09 Oct 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Himachali Apple Production Will Decrease in 2016.

हिमाचल में इस बार सेब सीजन महज सवा दो करोड़ पेटियों में सिमट जाएगा। शनिवार तक हिमाचल से देश भर की मंडियों में महज एक करोड़ 83 लाख 52 हजार पेटियां ही पहुंच पाईं। पिछले साल सेब की पौने तीन करोड़ पेटियों को मंडियों में भेजा गया।

विज्ञापन


मौसम की बेरुखी के कारण इस बार सेब सीजन बहुत कमजोर रहा है। सेब सीजन अब अपने अवसान की ओर अग्रसर है। हालांकि, अभी इसे पूरी तरह से खत्म होने में कम से कम एक महीना लग सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश कि किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले के इक्का-दुक्का क्षेत्रों से नवंबर के पहले सप्ताह तक सेब मार्केट में जाता रहता है, पर अब मार्केट में शिमला जिले के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और किन्नौर जिले का सेब ही मंडियों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर की मंडियों में हिमाचली सेब अब जा भी बहुत कम मात्रा में रहा है। अभी दो करोड़ पेटियों के मार्केट में पहुंचने के लिए भी एक सप्ताह लग जाएगा।

पिछले साल से 50 लाख पेटी कम उत्पादन

Himachali Apple Production Will Decrease in 2016.

ऐसे में राज्य बागवानी विभाग ने आकलन लगाया है कि सेब सीजन महज सवा दो करोड़ पेटियों में ही सिमट सकता है। इस तरह से पिछले साल से करीब 50 लाख पेटियां (बॉक्स) इस बार कम हो सकते हैं। एक औसत पेटी या बॉक्स 20 से 22 किलो की ही आंकी जाती है। हालांकि, मार्केट में ये 28 किलो तक भेजा जाता है।

इस बार सेब सीजन सवा दो करोड़ पेटियों में ही सिमट सकता है। अब तक केवल एक करोड़ 83 लाख 52 हजार पेटियां ही मार्केट में पहुंची हैं। 13 हजार मीट्रिक टन सेब को मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीदा गया है। हमारा पूर्वानुमान ये है कि ये सीजन महज सवा दो करोड़ पेटियों में ही सिमट सकता है।- डॉ. डीपी भंगालिया, निदेशक, राज्य बागवानी विभाग, हिमाचल प्रदेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed