फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal youth congress voting result uploarded on webside of youth congress

हिमाचल युकां की कमान निगम भंडारी को सौंपना लगभग तय, हाईकमान लेगा अंतिम फैसला

Fri, 30 Oct 2020 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
himachal youth congress voting result  uploarded on webside of youth congress
निगम भंडारी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल युवा कांग्रेस की कमान निगम भंडारी को सौंपना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू धड़े से संबंधित भंडारी ने 40,010 वोट लेकर बाजी मारी है। अब हाईकमान इंटरव्यू लेकर तय करेगा कि किसे संगठन की कमान सौंपी जाए। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव रोका गया है। भाजपा विधायक के बेटे को युकां सदस्य बनाने के मामले की जांच चल रही है। युकां हाईकमान ने शुक्रवार को अन्य सभी जिलों और विधानसभा कमेटियों की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर, हाईकमान ने किन्नौर के उम्मीदवार प्रशांत सिंह और शिल्पा पोकर को मीडिया में बयान देने के बाद कार्रवाई करते हुए चुनाव में अयोग्य करार दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश युकां चुनाव में दूसरे नंबर पर यदुपति ठाकुर को सबसे ज्यादा 37,372 वोट मिले हैं। यदुपति पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं। तीसरे नंबर पर अमित पठानिया को 5,998 वोट मिले। प्रदेश चुनाव अधिकारी मुशर्रफ अली ने बताया कि चुनाव में 1 लाख 16 हजार 225 वोट डाले गए। नोटा के 540 वोट पड़े। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव रोका गया है। भाजपा विधायक के बेटे को युकां सदस्य बनाने के मामले की जांच चल रही है। कहा कि किन्नौर के उम्मीदवार प्रशांत सिंह और शिल्पा पोकर को मीडिया में बयान देने के बाद कार्रवाई करते हुए अयोग्य करार दे दिया है। युकां प्रदेश कार्यकारिणी, जिला और विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी के नतीजे घोषित कर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की साइट में डाल दिए हैं।
विज्ञापन


पांगी के रहने वाले हैं भंडारी
चुनाव में सबसे ज्यादा वोट लेने वाले निगम भंडारी पांगी के रहने वाले हैं। भंडारी के पिता पंचायत प्रधान रहे हैं। इन्होंने प्रदेश विवि से विधि की डिग्री की है। इस दौरान भंडारी एनएसयूआई के कैंपस अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान में भंडारी युकां के राष्ट्रीय सचिव थे। चुनाव के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। भंडारी को गुजरात चुनाव में एआईसीसी ने ऑब्जर्वर भी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने जिला अध्यक्ष

जिला                युकां अध्यक्ष 
शिमला शहरी        अंकुर कुमार 
शिमला ग्रामीण        भूपेंद्र शर्मा 
चंबा                 सुनाभ सिंह पठानिया 
सिरमौर                वीरेंद्र कुमार 
कुल्लू                 बीर सिंह 
लाहौल-स्पीति        अजीत 
मंडी                  तरुण ठाकुर 
ऊना                  राघव राणा 
किन्नौर             एडवोकेट चंद्र प्रभाकर        

रोहड़ू के रविंद्र बने युकां के जिला अध्यक्ष
युकां चुनाव में जिला शिमला ग्रामीण से रोहडू के रविंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। रविंद्र इससे पहले रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

अजीत को सौंपी आनी युकां की कमान
 युवा कांग्रेस संगठन के चुनावों के नतीजे आने के बाद आनी विस क्षेत्र में अजीत ठाकुर आनी विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं, लीला चंद नेगी उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए हैं।

वीरेंद्र कुमार युकां जिलाध्यक्ष बने

युवा कांग्रेस सिरमौर के जिलाध्यक्ष पद पर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पझौता इलाके से संबंधित वीरेंद्र कुमार ने कब्जा जमा लिया है। 3802 सदस्य बनाकर उन्होंने ओपी ठाकुर को मात दे दी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के करीबी हैं।

जबकि ओपी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के समर्थक हैं। ओपी ठाकुर को 3361 वोट पड़े। महासचिव पद पर रविंद्र को 519, रघुवीर सिंह को 189, रविंद्र कुमार को 296, पूजा सैनी को 16, वेद प्रकाश को 66, इकबाल को 88 और ठाकुर अजय सिंह को 32 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे ओपी ठाकुर जिला कार्यकारिणी में बतौर उपाध्यक्ष कार्य करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed