फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal youth congress Negi Nigam Bhandari may contest election from Kinnaur

हिमाचल विस चुनाव: युवा कांग्रेस ने किन्नौर से नेगी निगम भंडारी के लिए मांगा टिकट

Mon, 12 Sep 2022 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Sep 2022 05:48 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में कृष्णा ने विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से नेगी निगम भंडारी पर लगाए आरोपों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
himachal youth congress Negi Nigam Bhandari may contest election from Kinnaur
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू ने कहा कि किन्नौर से नेगी निगम भंडारी के लिए पार्टी हाईकमान से टिकट मांगा गया है। नेगी निगम भंडारी हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। कुछ अन्य सीटों पर भी ईमानदारी से संघर्ष करने वाले साथियों की दावेदारी जताई गई है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में कृष्णा ने विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से नेगी निगम भंडारी पर लगाए आरोपों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक संगठन में गुटबाजी होती ही है। कांग्रेस में भी थी और आगे भी रहेगी। बावजूद इसके पार्टी की मजबूती के लिए सभी एकजुट होकर काम करते हैं। 
विज्ञापन


कृष्णा ने कहा कि भाजपा को सिर्फ वायदे करना आते हैं, निभाना नहीं। कांग्रेस ने पूर्व की सरकारों में रोजगार दिए हैं, आगे भी दिए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में 10 करोड़ का स्टार्ट अप फंड स्थापित किया जाएगा। युवाओं को ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा। स्टार्ट अप के लिए युवाओं को फंड के साथ तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पूर्व वीरभद्र सरकार के समय में बेरोजगारी 3 से 5 फीसदी तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा जयराम सरकार के कार्यकाल में यह 20 फीसदी तक पहुंच गई। प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या आठ लाख पहुंच गई है। रोजगार संघर्ष यात्रा कार्यक्रम से आश्रय शर्मा के इस्तीफा देने पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। इसे सुलझा लिया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि जयराम सरकार ने विभागों में पड़े हजारों खाली पदों को नहीं भरा। एचपीयू और अन्य जगहों पर पिछले दरवाजों से अपने चहेतों की भर्तियां कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed