हिमाचल: ऊना में जन्मदिन की पार्टी मनाते कांग्रेस समर्थक की गोली मार हत्या, खनन को लेकर रंजिश मानी जा रही वजह
ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते लाल सिंगी गांव के एक निजी होटल के बाहर बुधवार देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई।
विस्तार
जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर लालसिंगी में होटल में बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान बुधवार देर रात हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां निजी होटल की पार्किंग में संतोषगढ़ निवासी और बर्डथे बॉय कांग्रेस समर्थक आशु पुरी (39) की पिस्टल से गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में यूथ कांग्रेस ऊना खंड के पूर्व अध्यक्ष और उदयपुर मराला पंचायत प्रधान गुरजीत मान, पुरजिंद्र उर्फ पिंदु और परमिंद्र के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में कुल आठ आरोपी बताए जा रहे हैं। इनमें से छह पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात खनन कारोबार को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण हुई है। परमिंद्र पर 2 से 3 गोलियां चलाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, गोली चलने के तुरंत बाद हालत इतने बिगड़ गए कि आशु पुरी के साथियों ने हमलावरों पर धारदार हथियारों तलवार और दराट से हमला कर दिया। इसमें पुरजिंद्र और गोली चलाने का आरोपी परमिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को ऊना अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां पुरजिंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। वीरवार सुबह फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग और आरोपियों की फॉर्च्यूनर गाड़ी से साक्ष्य एकत्र किए। एसपी अमित यादव ने बताया कि वारदात में परमिंद्र ने अपना लाइसेंसी हथियार इस्तेमाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छह आरोपी हिरासत में लिए गए हैं और उनसे पूछताछ चल रही है।
आशु के सिर में गोली मार
बहडाला निवासी आकाश ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 8:15 बजे वे आशु पुरी का जन्मदिन मनाने रायजादा होटल पहुंचे। उसी समय होटल में गुरजीत मान, पुरजिंद्र उर्फ पिंदु, परमिंद्र, जसबिंद्र, हर्ष और मनिंद्र भी अपनी पार्टी कर रहे थे। कुछ देर बाद वे होटल से बाहर पार्किंग में पहुंचे। आशु ने केक काटा और वे सभी गाड़ी में गाने बजाकर जश्न मनाने लगे। तभी गुरजीत मान और अन्य आरोपी वहां पहुंचे।
आशु ने विरोध करने का कारण पूछा तो गुरजीत मान, पुरजिंद्र, परमिंद्र समेत अन्य ने गाली-गलौज के बाद मारपीट की। वे और उसके साथ किसी तरह आशु को छुड़ाकर ले गए। आरोप है कि इसी बीच गुरजीत और पुरजिंद्र ने परमिंद्र को पिस्टल थमाई और कहा-आशु के सिर में गोली मार दो। इतना कहने की देर थी कि परमिंद्र पिस्टल लेकर आशु की ओर भागा और उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद आशु पुरी वहीं गिर हो गया और उसकी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.