{"_id":"5f5a22d199135e03424cf656","slug":"himachal-youth-congress-election-complain-against-16-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस चुनाव: चुनाव में कूदे 16 नेताओं के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस चुनाव: चुनाव में कूदे 16 नेताओं के खिलाफ शिकायत
Fri, 11 Sep 2020 11:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
युवा कांग्रेस के चुनाव लड़ रहे 16 नेताओं के खिलाफ आपराधिक पृष्ठभूमि की शिकायत हाईकमान के पास पहुंची है। हाईकमान ने पहले ही साफ कर रखा है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेता को संगठनात्मक चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा। शुक्रवार को इन शिकायतों को देखा जाएगा और इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह भी तय होगा कि जिन नेताओं के खिलाफ शिकायतें आई हैं, वह चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। कुल 395 नेताओं ने युवा कांग्रेस के चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा हुआ है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के पीआरओ मुशर्रफ अली ने बताया कि अभी तक कुल 16 नेताओं के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत हाईकमान के पास पहुंच चुकी हैं। हाईकमान ने फैसला लिया है कि जो नेता आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं, उनको इस बार युकां के चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा। हाईकमान ने ऐसे नेताओं के खिलाफ ऑन लाइन शिकायत 1 से 10 सितंबर तक मांगी थी। अभी तक कुल 16 शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
अली ने कहा कि शुक्रवार को इन शिकायतों का निपटारा किया जाना है। उनका कहना है कि कई बार राजनीतिक लाभ लेने के लिए भी शिकायतें की जाती हैं ताकि चुनाव में फायदा उठाया जा सके। इन सब बातों को ध्यान में रखकर शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। अगर कोई शिकायत सही पाई जाती है जो ऐसे नेता को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन