फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Workers of a political party created ruckus in Jwali's rest house, minister ordered strict action

Himachal: बिना बुकिंग सरकारी विश्रामगृह में घुसे युवक, जमकर मचाया हुड़दंग, चौकीदार को धमका कर भगाया

Sat, 24 May 2025 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रैहन (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, रैहन (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 May 2025 06:32 PM IST
सार

जल शक्ति विभाग के जवाली स्थित विश्राम गृह में शुक्रवार रात जो कुछ भी हुआ, उसने विभागीय अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक को हैरान कर दिया। 

विज्ञापन
Himachal: Workers of a political party created ruckus in Jwali's rest house, minister ordered strict action
ज्वाली के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने मचाया हुड़दंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

 एक राजनीतिक दल के कुछ कार्यकर्ता बिना बुकिंग जल शक्ति विभाग के जवाली स्थित विश्राम गृह में शुक्रवार रात घुस आए। इस दौरान उन्होंने विश्राम गृह के चौकीदार को धमकाया और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद खुद विश्रामगृह में मांस पकाया और शराब को सेवन किया। आरोपियों ने रातभर शराब का सेवन किया और इस दौरान खूब हुड़दंग मचाया। इस हुड़दंग के दौरान शराब की खाली बोतलें तोड़ीं, सोफे और कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया गया। गर्भनिरोधक सामग्री भी विश्रामगृह में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि विश्रामगृह में कुछ महिलाएं भी रात को थीं।

विज्ञापन

सुबह जब रेस्ट हाउस का चौकीदार मौके पर पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। चौकीदार ने तत्काल इसकी जानकारी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिशाषी अभियंता ने स्पष्ट किया कि गत रात्रि यह रेस्ट हाउस किसी के नाम बुक नहीं था तथा एक पार्टी के कार्यकर्ता जबरदस्ती ठहरे हुए थे। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है तथा इसकी थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, डीएसपी जवाली बिरी सिंह राठौड़ ने बताया कि रेस्ट हाउस के चौकीदार जसवंत सिंह की शिकायत पर रेस्ट हाउस में हुड़दंग मचाने, गाली गलौज, तोड़फोड़ के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत विक्कू भारद्वाज, मुनीश सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उधर इस घटना से कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कड़ा सज्ञान लेते हुए विभाग को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed