फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal won the T20 triangular cricket tournament by defeating Punjab

Kullu News: पंजाब को हराकर हिमाचल ने जीती टी-20 त्रिकोणीय क्रिकेट स्पर्धा

Tue, 11 Apr 2023 10:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 10:20 PM IST
सार

उत्तराखंड फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाई गई स्पर्धा का पहला मैच हिमाचल और पंजाब के मध्य खेला गया। जिसमें हिमाचल की टीम ने जीत हासिल की। इस मैच में कृष्ण लाल मैन ऑफ द मैच रहे। 

विज्ञापन
Himachal won the T20 triangular cricket tournament by defeating Punjab
हिमाचल ने जीती टी-20 त्रिकोणीय क्रिकेट स्पर्धा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के देहरादून में दिव्यांग टी-20 क्रिकेट की त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला खेली गई। आठ और नौ अप्रैल को हुई स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बेहतर खेल प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाई गई स्पर्धा का पहला मैच हिमाचल और पंजाब के मध्य खेला गया। जिसमें हिमाचल की टीम ने जीत हासिल की। इस मैच में कृष्ण लाल मैन ऑफ द मैच रहे। हिमाचल का दूसरा मैच उत्तराखंड के साथ हुआ। इसमें भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए हिमाचल की टीम ने जीत अपने नाम की और फाइनल में जगह पक्की की। इस मैच में संदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

विज्ञापन


फाइनल मैच हिमाचल और पंजाब के बीच खेला गया। हिमाचल ने शानदार जीत हासिल कर श्रृंखला अपने नाम की। इसमें भी संदीप कुमार मैन ऑफ द मैच बने। हिमाचल की क्रिकेट टीम ने कप्तान निहाल की कप्तानी में चौथी बार राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने त्रिकोणीय श्रृंखला में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव नीरज ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। 
विज्ञापन


फेडरेशन कप : सिटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल ने हारे दो मैच
वहीं, 11वीं राष्ट्रीय पैरा सिटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहली मर्तबा हिस्सा ले रही हिमाचल की टीम अपना जादू नहीं दिखा पाई। आंध्र प्रदेश और हरियाणा के खिलाफ खेले गए दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल की टीम का पहला मैच हरियाणा की टीम के साथ खेला गया। जिसमें हरियाणा की टीम ने 15-08 से हिमाचल की टीम को मात दी। दूसरा मैच हिमाचल बनाम आंध्र प्रदेश की टीम के मध्य में खेला गया। जिसमें आंध्र प्रदेश की टीम ने 15-11 अंकों से हिमाचल की टीम को हराया। हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक और महासचिव ललित ठाकुर ने बताया कि 7 से 9 अप्रैल को तमिलनाडु में फेडरेशन कप हुआ। हिमाचल की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता में उतरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed