फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal women kabaddi team wins bronze meal in all india kabaddi federation cup

Solan News: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने जीता कांस्य

Wed, 04 Jan 2023 08:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Jan 2023 08:29 PM IST
सार

टीम के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि सेमीफाइनल में बिहार की टीम भी हार गई थी लेकिन हिमाचल ने बिहार को पहले ही लीग मैच में हरा दिया। इसलिए हिमाचल की टीम को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
himachal women kabaddi team wins bronze meal in all india kabaddi federation cup
ट्रॉफी के साथ कबड्डी टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

तमिलनाडू के मदुराई में हुई छठी ऑल इंडिया कबड्डी फेडरेशन कप में हिमाचल की बेटियों ने कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल में हिमाचल का मुकाबला इंडिया साई टीम से हुआ, जिसमें हिमाचल की टीम हार गई थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की अंडर-20 टीम ने लीग मैच में चंडीगढ, बिहार, तमिलनाडू और महाराष्ट्र को पराजित किया।

विज्ञापन


हिमाचल की टीम में निकिता चौहान, चंपा ठाकुर, अंकिता चंदेल, शिवानी ठाकुर, शगुन नायक, कृतिका, अंशु चंदेल, लूना, आदिति, तनवी कुलता, जसप्रीत कौर और सानिया चोपड़ा शामिल रहीं। अंकिता चंदेल की नेतृत्व में गई टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


टीम के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि सेमीफाइनल में बिहार की टीम भी हार गई थी लेकिन हिमाचल ने बिहार को पहले ही लीग मैच में हरा दिया। इसलिए हिमाचल की टीम को कांस्य पदक मिला। टीम को तमिलनाडू के वित मंत्री ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के नालागढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा। हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार ब्रांटा और महासचिव कृष्ण लाल ने हिमाचल की टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed