फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Women HandBall Team Won Bronze Medal in Inter University Championship.

हिमाचल की महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Wed, 23 Nov 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
Himachal Women HandBall Team Won Bronze Medal in Inter University Championship.

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश यूनिवर्सिटी की महिला टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। हिमाचल टीम को करीब 24 वर्ष बाद कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


इससे पूर्व 1992 में हिमाचल यूनिवर्सिटी की पुरुष टीम ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। हिमाचल की महिला टीम सुपर लीग के अपने आखिरी मुकाबले में पटियाला यूनिवर्सिटी की टीम से 33-27 से पराजित हुई।
विज्ञापन


हिमाचल की महिला टीम में शामिल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबिता सुपरलीग के एंट्री मैच में चोटिल हो गई थी। इस कारण वे इस मैच में नहीं खेल पाईं। इसका खामियाजा टीम को सुपर लीग के मैच में भुगतना पड़ा, लेकिन महिला टीम ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की महिला और पुरुष टीम के मैनेजर डॉ. प्रवेश शर्मा ने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के साथ खेले गए अपने सुपर लीग के आखिरी मैच में टीम की कप्तान मेनिका ने 10, निधि ने छह, ज्योति ने पांच, दीपा और शैलजा ने चार-चार और शिवानी ने तीन गोल दागे। उधर, हिमाचल प्रदेश हैडबॉल संघ के अध्यक्ष और सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने एचपीयू हैंडबॉल की महिला टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।


उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए इसके लिए टीम मैनेजर डॉ. प्रवेश शर्मा, टीम कोच स्नेहलता, सचिन चौधरी और सह- कोच मनोज ठाकुर को भी बधाई दी। वहीं, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी हमीद खान, अजनेश चौहान, संजय कौशल, सुदर्शन बुल्ला और ललित शर्मा ने भी महिला टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed